महाराष्ट्र के नागपुर जिले में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि नागपुर एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले एक 40 वर्षीय एक यात्री को उसके बैग से कथित तौर पर दो जिंदा कारतूस मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है पूरा मामला?
पीटीआई के अनुसार, सुरक्षा जांच के दौरान ताजबाग इलाके के निवासी इरफान खान के पास से दो जिंदा कारतूस मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान में सवार होने से पहले सुरक्षा जांच के दौरान इरफान खान के शेविंग किट में सीआईएसएफ अधिकारियों को 2 जिंदा कारतूस मिले।
आरोपी ने किया ये दावा
गोलियों के बारे में पूछे जाने पर इरफान खान ने दावा किया कि वह अनजाने में रामटेक शहर में एक दोस्त के फार्महाउस से यह कारतूस ले आया था। बाद में नागपुर पुलिस के अधिकारी तलाशी लेने के लिए उनके घर और फार्महाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
भाई की गोली मारकर हत्या करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार
इस बीच, नागपुर में एक अन्य घटना में एक व्यक्ति को अपने बड़े भाई की एयर गन से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीटीआई के अनुसार, यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय व्यक्ति था, जिसे बुधवार को नागपुर जिले के धापेवाड़ा गांव में उसके छोटे भाई ने आपसी झगड़े के बाद एयर गन से गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि छोटा भाई कथित तौर पर शराबी है और उसे शराब पीने की लत है। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान जगदीश सिंह भोंड (32) के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर शराब पीने और ‘शिकार’ करने का आदी है। अधिकारी ने बताया कि उसने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines