UPSC में 4 बार फेल, 7 साल से पिता की खुशी के लिए बना हुआ था फर्जी अधिकारी, SHO से मुलाकात ने खोली पोल

आरोपी शख्स ने चार बार UPSC सिविल सर्विस का एग्जाम दिया था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया. अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए, उसने बड़ा अधिकारी बनने का नाटक किया.

IMAGE_440165

आरोपी की कार पर 'भारत सरकार' और फर्जी नेमप्लेट लगी हुई थी.

झारखंड के एक 35 वर्षीय शख्स को सात साल तक फर्जी अधिकारी बनकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह शख्स खुद को भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (IPTAS) अधिकारी बताता था. लेकिन उसकी एक चालाकी ने उसे फंसा दिया. झारखंड के कुखी के रहने वाले राजेश कुमार ने चार बार यूपीएससी सिविल सर्विस का एग्जाम दिया था, लेकिन चारों बार फेल हो गया था. पर वह अपने पिता को सफल होकर दिखना चाहता था, जिसकी वजह से उसने अधिकारी बनने का केवल ढोंग किया.

विज्ञापन

इसकी पोल तब खुली, जब वह 2 जनवरी को जमीन विवाद के सिलसिले में थाना प्रभारी से मिलने के लिए हुसैनाबाद थाने पहुंचा. उसने वहां खुद का परिचय 2014 बैच के ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी के रूप में दिया. साथ ही बताया कि वर्तमान में भुवनेश्वर में मुख्य लेखा अधिकारी के रूप में कार्यरत है. बातचीत के दौरान, कुमार ने कहा कि वह देहरादून, हैदराबाद और भुवनेश्वर सहित कई राज्यों में तैनात रहे. पुलिस स्टेशन से निकलने से पहले उसने IPTAFS अधिकारी होने का भी दावा किया.

विज्ञापन

उसकी बातों पर एसएचओ को शक हुआ. इसके बाद उसकी जांच करवाई गई, तब जाकर पता चला कि राजेश कुमार किसी भी सरकारी नौकरी में नहीं है. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.

पूछताछ के दौरान, कुमार ने बताया कि उसने चार बार UPSC सिविल सर्विस का एग्जाम दिया था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए, उसने बड़ा अधिकारी बनने का नाटक किया. वह एक फर्जी आईडी कार्ड लेकर चलता था. इसके साथ ही वह JH01Z-4884 नंबर की कार से घूमता था. कार पर ‘भारत सरकार’ और फर्जी नेमप्लेट लगी हुई थी. कुमार के पास चाणक्य आईएएस एकेडमी का एक फर्जी आईडी कार्ड भी था. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ