West Bengal elections 2026: पश्चिम बंगाल में मई 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। एआईएमआईएम ने बंगाल विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बंगाल में ममता बनर्जी के लिए खतरे की घंटी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी ने चैंकाने वाला प्रदर्शन किया। ऐसे में अगर ओवैसी मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर चुनाव लड़ते हैं तो बीजेपी को फायदा मिल सकता है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 5 सीटों पर ओवैसी की पार्टी ने उम्मीदवार उतारे। इनमें से पार्टी ने 2 सीटों ओखला और मुस्तफाबाद में अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर दी। मुस्तफाबाद में ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को 33470 वोट मिले। इसके कारण बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट चुनाव जीत गए। जबकि ओखला सीट पर ओवैसी की पार्टी को 39558 वोट मिले। इस सीट पर आप की जीत का मार्जिन ओवैसी की पार्टी को मिले वोटों से कम है। यहां पर बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी दूसरे नंबर पर रहे।
मुस्लिमों को साध रहे ओवैसी
बता दें कि ओवैसी बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतार चुके हैं। 2021 के चुनाव में उन्होंने दक्षिण बंगाल की मुस्लिम बाहुल्य सीटों और राजधानी कोलकाता की अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतारकर हलचल मचाई थी। उन्होंने प्रदेश में मुस्लिमों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा राज्य की सरकारी नौकरियों में मुस्लिमों की मौजूदगी सिर्फ 6 प्रतिशत ही क्यों है? जबकि प्रदेश में पिछले 4 दशकों से वाम मोर्चा और टीएमसी का शासन है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Chunav के बाद क्या बिहार में काम करेगी राहुल गांधी की रणनीति? जानें कांग्रेस का मास्टरप्लान क्या?
100 सीटों पर मुस्लिम वोटर्स प्रभावी
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की खराब आर्थिक स्थिति और शिक्षा में पिछड़ेपन का कारण ममता बनर्जी ही है। बता दें कि बंगाल में करीब 30 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम वोटर्स हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर इन सीटों पर एआईएमआईएम के कारण बीजेपी को बढ़त मिलती है तो ममता बनर्जी 2026 का चुनाव हार सकती है।
इसके अलावा ममता के लिए एकला चलो की रणनीति भी भारी पड़ सकती है। ममता बनर्जी को लगता है कि कांग्रेस और वामदलों से समझौता करके उसे प्रदेश में नुकसान हो सकता है। जबकि आंकड़ों के अनुसार 2021 के चुनाव में कांग्रेस को 2.93 प्रतिशत वोट मिले। वहीं वामदलों को 4.73 प्रतिशत वोट मिले।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
47 mins agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
1 hr ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
3 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
3 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines