Mamata Banerjee Injury : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है।
सीएम ममता बनर्जी के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उनके माथे से काफी खून निकल गया। इसके बाद अभिषेक बनर्जी आनन-फानन में ममता बनर्जी को लेकर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के बाहर टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है।
यह भी पढ़ें : BJP Second Candidate List में विवेक बंटी साहू कौन? जो कमलनाथ के बेटे को देंगे टक्कर
https://twitter.com/AITCofficial/status/1768286010264502610?t=1REELJMcveWrE0nl9RDQfw&s=19
ट्रेड मिल से गिरीं ममता बनर्जी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी घर पर ही ट्रेड मिल यानी जॉगिंग कर रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता अचानक से जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें लग गईं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसे लेकर टीएमसी ने एक्स पर ममता बनर्जी के माथे से निकलते खूब की तस्वीर शेयर की और लिखा कि हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है। उनके लिए प्रार्थना कीजिए।
यह भी पढ़ें : BJP Second List: डिप्टी सीएम के भाई का पूर्व पीएम के दामाद से मुकाबला, जानें कौन हैं CN मंजूनाथ
पहले भी चोटिल हो चुकी हैं ममता बनर्जी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान भी ममता बनर्जी को चोट लगी थी। इसी साल जनवरी महीने में वह सड़क हादसे में चोटिल हो गई थीं। बर्धमान से कोलकाता लौटते समय उनकी कार हादसे की शिकार हो गई थी। धुंध की वजह से ड्राइवर ने अचानक से कार की ब्रेक मारी, जिससे ममता बनर्जी की सिर में चोट लग गई थी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
45 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
2 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
3 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
7 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines