अमर देव पासवान, कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक शख्स को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स चाकू लेकर ममता बनर्जी के सरकारी आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी काले रंग की कार (WB06U 0277) में सवार था। कार के शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था। आरोपी कार लेकर ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित उनके सरकारी आवास मे घुसने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को चौमुखी मोड़ पर रोक लिया और जांच पड़ताल के दौरान आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज और आईकार्ड बरामद किया गया। इसके अलावा कार से चाकू समेत धारदार हथियार भी बरामद किया गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की कार से एक बैग भी बरामद किया गया है। फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि बैग में क्या था। कार मेदिनीपुर की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कार को गुरुवार को किराए पर लिया था। आरोपी की पहचान शेख नूर अमीन के रूप मे हुई है, फिलहाल पुलिस मामले में जुटी है।
टीएमसी आज मना रही है शहीद दिवस
बता दें कि आज के दिन यानी हर साल 21 जुलाई को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी शहीदों की याद में विशाल जनसभा का आयोजन करती हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा में राज्य के कोने-कोने से पार्टी के कार्यकर्ता धर्मतल्ला पहुंचते हैं।
1993 में आज ही के दिन फोटो वाले वोटर पहचान पत्र की मांग पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान 13 कांग्रेस कार्यकर्त्ता मारे गए थे। उस दौरान ममता बनर्जी युवा कांग्रेस की एक्टिव मेंबर्स में से थीं। बाद में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का गठन किया। 2011 में राज्य में सत्ता में आने के बाद टीएमसी शहीद दिवस को बड़े स्तर पर मनाने लगी।
आज शहीद दिवस के 23 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस बार शहीद दिवस पर आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ है। भीड़ को देखते हुए करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 31 डिप्टी कमिश्नर, 8 जॉइंट कमिश्नर, 80 असिस्टेंट कमिश्नर और 150 से अधिक इंस्पेक्टर रेंक के अधिकारी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि आज होने वाली शहीद दिवस जनसभा के जरिए ममता बनर्जी 2024 आम चुनाव का आगाज करने जा रही हैं।
संबंधित खबरें
ओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
55 mins agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
3 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
6 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हरियाणा CM, 48 विधायक भी हैं साथ
9 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
23 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines