इस्‍तीफा देने को तैयार हैं दीदी? मीट‍िंंग में नहीं आए डॉक्‍टर्स तो ममता बनर्जी ने कही ये बड़ी बात

Kolkata Doctor Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को तीसरे दिन भी निराशा हाथ लगी। प्रदर्शकारी डॉक्टर उनकी मीटिंग में नहीं पहुंचे। इसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें कुर्सी की लालच नहीं है। वह सीएम पद छोड़ सकती हैं।

mamata-doctor-meeting
विज्ञापन

CM Mamata Banerjee Statement : पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर डॉक्टरों का अब भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने बातचीत के लिए हड़ताली डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन वे नहीं आए। सीएम ममता बनर्जी खाली कुर्सियों के सामने अकेले बैठी रहीं और डॉक्टरों का इंतजार करती रहीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया।

इस्तीफा देने को तैयार हैं : सीएम ममता बनर्जी

विज्ञापन

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्हें पद की चिंता नहीं है। न्याय चाहिए और उन्हें सिर्फ न्याय मिलने की चिंता है। उनका यह बयान डॉक्टरों द्वारा बैठक में नहीं शामिल होने के बाद आया।

विज्ञापन

3 दिन तक इंतजार करती रहीं ममता

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्होंने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठने करने की पूरी कोशिश की। 3 दिन तक उनका इंतजार किया गया कि वे आएं और अपनी समस्या का समाधान करें। यहां तक ​​कि जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार नहीं किया, तब भी वे राज्य के टॉप अधिकारी मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजी के साथ उनका 3 दिन तक इंतजार करती रहीं। इस दौरान ममता ने खेद जताते हुए इस देश और दुनिया के लोगों से माफी मांगी कि जो उनका (डॉक्टरों) समर्थन कर रहे हैं, कृपया अपना समर्थन दें। उन्हें कोई समस्या नहीं है। वे सिर्फ आम लोगों के लिए न्याय चाहती हैं। आम लोगों के इलाज के लिए न्याय चाहती हैं।

विज्ञापन

अपने कर्तव्य का पालन करें डॉक्टर : मुख्यमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार डॉक्टर अपने कर्तव्य का पालन करें। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है, क्योंकि कभी-कभी बर्दाश्त करना पड़ता है। सीएम ने आरोप लगाया कि जूनियर डॉक्टरों को कोई बाहर से सपोर्ट कर रहा है कि मीटिंग न जाएं।

विज्ञापन

इलाज न मिलने से मरीजों की जा रहीं जानें : ममता

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मीटिंग में 15 डॉक्टरों के आने की बात थी, लेकिन उनका कहना था कि 30 डॉक्टर आएंगे। सरकार ने इसकी अनुमति दे दी। तीन दिनों से डॉक्टरों का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन वे लगातार प्रोग्राम का लाइव टेलीकास्ट की बात कर रहे थे। पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और सरकार अदालत के आदेश को मानती है। पूरे प्रोग्राम की वीडियोग्राफी होती और फिर सुप्रीम कोर्ट से आदेश लेने के बाद यह वीडियोग्राफी उन लोगों को भी दी जाती। उन्होंने आगे कहा कि वह भी आंदोलन से उठकर आई हैं, इसलिए आंदोलन का सम्मान करती हैं। डॉक्टरों की हड़ताल से बहुत लोगों की मौत हो रही है। अभी तक 27 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ