West Bengal News : पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की फटकार के बाद पुलिस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दफ्तर पहुंची। इस दौरान उनके साथ नगर निगम और बीएलआरओ विभाग के अधिकारी थे, जिन्होंने नक्शा देखकर जमीन का निरीक्षण किया। आरोप है कि तालाब को पाटकर आरएसएस का कार्यालय बना हुआ है। पुलिस के आते ही संघ के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जांच की रिपोर्ट मांगी। इस पर अधिकारियों ने कहा कि बाद में रिपोर्ट मिलेगी।
कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आसनसोल में तालाब भराई कर आरएसएस कार्यालय बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मीटिंग में सीएम द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद आसनसोल नगर निगम, बीएलआरओ और पुलिस की टीम एक्शन में आ गई।
यह भी पढ़ें : क्या कांग्रेस-TMC की दूरियां हो गईं खत्म? वायनाड उपचुनाव में प्रियंका के लिए प्रचार करेंगी CM ममता!
टीम ने तालाब का रिकॉर्ड खंगाला
टीम फटाफट आरएसएस ऑफिस पहुंच गई। इस दौरान नगर निगम और बीएलआरओ के अधिकारियों ने तालाब का पूरा रिकॉर्ड खंगाला और जांच की। सूचना पर पहुंचे आरएसएस के अधिवक्ता पीयूषकांति गोस्वामी ने कहा कि जो भी मामला है, उसका लिखित में पत्र दें। हमलोग उसका जवाब देंगे। इस पर अधिकारियों ने कहा कि बाद में जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर, BJP को झटका तो दीदी का चला ‘मैजिक’, देखें किस पार्टी को कितनी मिलीं सीटें?
क्या TMC का भवन तोड़ा जाएगा, RSS का नहीं : ममता बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी ने बैठक में कहा कि पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक ने उन्हें बताया कि आसनसोल में एक राजनीतिक दल ने तालाब पाटकर तीन मंजिला भवन बना लिया। पुलिस से शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि क्या सिर्फ टीएमसी का ही भवन तोड़ा जाएगा, आरएसएस का नहीं। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इसकी जांच की जाए और जमीन रिकॉर्ड देखा जाए।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
36 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
43 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines