Mamata Banerjee Reaction on OBC certificate Dismissed: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को एक आदेश पारित करते हुए 2010 के बाद जारी किए गए सभी ओबीसी प्रमाण पत्रों को रद्द कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि पश्चिम बंगाल का पिछड़ा वर्ग आयोग 1993 एक्ट के आधार पर नई सूची तैयार करेगा। हाईकोर्ट के फैसल के बाद सीएम ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना के अंदर एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह फैसला हमें स्वीकार नहीं है।
उन्होंने एक रैली में कहा कि मैंने आज एक जज को आदेश पारित करते हुए सुना जो बहुत प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने ये आदेश दिया है वे अपने पास रखें। हम नहीं मानते। ये बीजेपी का आदेश हैं। उन्हेांने कहा कि प्रधानमंत्री अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के आरक्षण को छू नहीं सकते। उन्होंने बीजेपी को शरारती तत्व बताते हुए कहा कि भाजपा के लोग एजेंसियों के माध्यम से अपना काम कराते हैं। कोर्ट को इन लोगों ने आदेश दिया है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि ओबीसी आरक्षण जारी था, है और हमेशा रहेगा।
सीएम यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जब भाजपा की वजह से 26 हजार नौकरियां गईं तो मैंने कहा था इसे नहीं मानूंगी। वैसे ही आज कह रही हूं कि ये आदेश नहीं मानूंगी। उन्होंने कहा कि ये देश का कलंकित अध्याय है। ओबीसी आरक्षण लागू कराने से पहले सर्वे कराया गया था। इस मामले में पहले भी केस दर्ज हुए हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
ममता बनर्जी ने इस फैसले को भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा खेल रही है। सीएम ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान कई साजिशें रची हैं। पहली- संदेशखाली, दूसरी सांप्रदायिक दंगे, तीसरी पीएम सिर्फ वोट के लिए ऐसा कर रहे हैं। ताकि वे पूरे 5 साल तक भ्रष्टाचार कर सके।
ये भी पढ़ेंः कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, OBC आरक्षण की सूची रद्द
ये भी पढ़ेंः ‘महाभारत में अभिमन्यु अकेला…’, बीजेपी से निष्काषित होने के बाद सामने आया Pawan Singh का पहला रिएक्शन
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines