इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में भारत सरकार ने इजरायल का समर्थन किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने गाजा और फिलिस्तीन का खुला समर्थन किया है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर गाजा और फिलिस्तीन को किसी भी प्रकार की जरूरत होगी (सामान या खून) की होगी तो वह उसे भी पूरा करेंगे। इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में भारत सरकार ने इजरायल का समर्थन किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने गाजा और फिलिस्तीन का खुला समर्थन किया है।
उन्होंने यहां तक कह डाला कि अगर गाजा और फिलिस्तीन को किसी भी प्रकार की जरूरत होगी (सामान या खून) की होगी तो वह उसे भी पूरा करेंगे। जमीयत-ए-उलेमा के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष और ममता के मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि किसी मुद्दे का समाधान युद्ध नहीं होता है। इसका समाधान बातचीत से ही होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम गाजा के साथ खड़े हैं, हम फलस्तीन के साथ खड़े हैं।’ उन्हें जो भी जरूरत होगी – खून या सामग्री – हम उसका इंतजाम करेंगे, हम उनको सब कुछ देंगे।’
बता दें मौलाना सिद्दीकुल्ला चौधरी पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार में जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवाएं विभाग के मंत्री हैं। बता दें गत 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर 5,000 से ज्यादा रॉकेट दाग कर हमला कर दिया था. इसकी जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने भी गाजा पर ताबड़तोड़ हमले किए. इन हमलों में गाजा में अब तक करीब 2,800 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
बता दें कि इस्लामिक देशों के शीर्ष समूह ने इजरायल-गाजा युद्ध पर चर्चा के लिए सऊदी अरब में तत्काल बैठक बुलाई है। इस्लामिक सहयोग संगठन गाजा में नागरिकों के लिए खतरे को लेकर चर्चा करना चाहता है। इसके लिए यह बैठक हुलाई है। इस्लामिक समिट के मौजूदा सत्र की अध्यक्षता करने वाले सऊदी अरब ने बुधवार को जेद्दा में होने वाली बैठक के लिए सदस्य देशों को बैठक में बुलाया है।
यह भी पढ़ें : दुर्गापूजा के पंडाल में नहीं जा पाएंगी ममता बनर्जी; हेट स्पीच पर दी बड़ी नसीहत
संबंधित खबरें
क्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
16 mins ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
47 mins agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
2 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
4 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
5 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines