बिग-बी को राखी बांधने पहुंचीं ममता बनर्जी, बच्चन परिवार ने इस तरह किया स्वागत

mamata banerjee meets amitabh bachchan raksha bandhan

mamata banerjee meets amitabh bachchan raksha bandhan

Mamata Banerjee Meets Amitabh Bachchan: INDIA गठबंधन में शामिल टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को तीसरी मीटिंग में हिस्सा लेने मुंबई पहुंची। मीटिंग का आयोजन 31 अगस्त और 1 सितंबर को किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ पहुंचीं। उन्होंने बिग-बी को राखी बांधी। इस दौरान अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या ने उनका स्वागत किया। जया बच्चन ने भी ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान बच्चन परिवार पारंपरिक अंदाज में नजर आया। परिवार के ज्यादातर लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहन रखी थीं।

इस मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा- “मैं आज बेहद खुश हूं। मैं भारत के रत्न अमिताभ बच्चन से मिली और उन्हें राखी भी बांधी। मुझे यह परिवार बहुत पसंद है। वे भारत में नंबर एक परिवार हैं। मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया।”

मुलाकात की तस्वीरें वायरल 

सोशल मीडिया पर इस मुलाकात से जुड़े वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि बच्चन परिवार और ममता बनर्जी का करीबी रिश्ता है। अमिताभ बच्चन ममता बनर्जी के मुंहबोले भाई हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ममता बनर्जी को मुंबई दौरे के दौरान अपने घर आने का न्यौता दिया था। इससे पहले बिग-बी ने 2022 में कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया था। बनर्जी खुलेआम भारत रत्न के लिए अमिताभ बच्चन की वकालत कर चुकी हैं।

बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं ममता बनर्जी

बता दें कि ममता बनर्जी इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही वह ‘चांद पर इंदिरा गांधी’ और ‘अंतरिक्ष में राकेश रोशन’ जैसे बयान दे चुकी हैं। उन्होंने इसके बाद अब नजरुल इस्लाम को महाभारत का रचयिता बताकर नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक क्लिप भी वायरल हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ