हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mamata Banerjee की तैयारी पूरी, इस दिन जारी कर सकती हैं लोकसभा चुनावों के लिए 42 उम्मीदवारों की लिस्ट 

Mamata banerjee: 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में टीएमसी की एक बड़ी रैली है। इस रैली में पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इसे लेकर ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किया है।

विज्ञापन
10 मार्च की रैली की तैयारियां होते हुए

Mamata banerjee: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आगामी 10 मार्च को वेस्ट बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इसके लिए नाम फाइनल कर लिए हैं, अब केवल औपचारिक रूप से इनका ऐलान किया जाना बाकी है। दरअसल रविवार को (10 मार्च) कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में टीएमसी की एक बड़ी रैली है। इस रैली में पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।

रणनीति तैयार की जा रही

रैली से पहले पूरे कोलकाता में जगह-जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें सीएम के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी रैली में शामिल होंगे। रैली से पहले स्थानीय स्तर पर टीएमसी सांसद, विधायक और स्थानीय निकाय पदाधिकारी अपने एरिया में बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में रैली को सफल बनाने पर रणनीति तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

संदेशखाली हिंसा रहेगी चुनावों में मुद्दा

यहां बता दें कि पश्चिम बंगाल के दूरदराज से आने वाले टीएमसी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए हावड़ा सियालदह स्टेशन पहुंचने लगे हैं। टीएमसी की यह रैली उस समय हो रही है जब पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले में टीएमसी और बीजेपी पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में संदेशखाली हिंसा बड़ा मुद्दा रहेगी।

सीएम ने वीडियो जारी कर की अपील 

6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेशखाली महिलाओं के पक्ष में बयान आने पर पहले से ही पश्चिम बंगाल का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। टीएमसी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार इस रैली में पार्टी के करीब 25 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचने का अनुमान है। सीएम ममता बनर्जी ने वीडियो जारी कर टीएमसी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन

आमजन को सीएम का संदेश

सीएम ममता बनर्जी  ने X पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि बंगाल के धैर्य और शिष्टाचार को उसकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को ब्रिगेड ग्राउंड में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने आम लोगों को संदेश देते हुए कहा कि बंगाल के सुरक्षित भविष्य के लिए लोग आगे आकर इस जन आंदोलन से जुड़ें।

इनपुट मनोज पांडेय 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola