BJP taunts over Mamata Banerjee left Mahua Moitra : भाजपा ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों पर तंज कसा है। पार्टी का कहना है कि तृणमूल ने अब आधिकारिक तौर पर सांसद महुआ मोइत्रा की संसद में अडानी के खिलाफ सवालों के बदले दर्शन हीरानंदानी से नकदी लेने के आरोप में चल रही कार्रवाई से खुद को दूर कर लिया है।
अमित मालवीय ने कसा तंज
भाजपा के राष्ट्रीय आईटी प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को छोड़ दिया है।
वह अभिषेक बनर्जी के अलावा किसी और का बचाव नहीं करेंगी, जो कम अपराधी नहीं हैं…मालवीय ने कहा, कई टीएमसी नेता गंभीर भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों के चलते जेल में हैं, लेकिन ममता बनर्जी ने रेडियो चुप्पी बनाए रखी है।
तृणमूल ने बनाई महुआ से दूरी
बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन दावों की जांच की मांग की, जिसमे कहा गया था कि महुआ मोइत्रा ने गौतम अडानी के खिलाफ सवाल पोस्ट करने के लिए उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी को अपना संसद लॉगिन और पासवर्ड दिया था, इस पर तृणमूल ने कहा कि पार्टी इस मामले में कुछ नहीं कहेगी। पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा, आरोपों से संबंधित (व्यक्ति/महिला) ही इन सवालों का जवाब दे सकता है, तृणमूल कांग्रेस कोई जवाब नहीं देगी।
संबंधित खबरें
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का नया चीफ नियुक्त किया गया
18 mins ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
34 mins agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
52 mins agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
1 hr agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
2 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
3 hrs ago'ज्ञानेश हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार हो सकते हैं गिरफ्तार? केरलम केस में कितनी हो सकती सजा
6 hrs ago'CEC के इस्तीफे से कम में समझौता नहीं', सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
6 hrs agoCEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines