'ज्ञानेश कुमार ने जहां-जहां चुनाव कराए वहां दोबारा हों इलेक्शन', CEC विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौजूदा चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए और जहां-जहां उन्होंने चुनाव कराए हैं, वो इलेक्शन कैंसिल होना चाहिए.

Mamata Banerjee Gyanesh Kumar PTI

ममता बनर्जी और ज्ञानेश कुमार (Photo-PTI)

विज्ञापन

Mamata Banerjee Slam CEC Gyanesh Kumar: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार, 23 सितंबर 206 को राज्य में दोबारा चुनाव कराने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेंद्र कुमार की देखरेख में हुए 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी हुई थी. उन्होंने कुमार की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की भी मांग की.

चुनाव आयोग और BJP की मिलीभगत का आरोप

बुधवार, 23 सितंबर 2026 को समर्थकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान इलेक्शन कमीशन और BJP ने मिलकर काम किया. उन्होंने दावा किया कि कुमार के पास पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

बनर्जी ने SIR प्रक्रिया की भी आलोचना की और इसे ऐसा प्रॉसेस बताया जिससे उनकी नजर में सत्ताधारी BJP को फायदा हुआ. उन्होंने न सिर्फ पश्चिम बंगाल में बल्कि उन अन्य राज्यों में भी दोबारा मतदान की मांग की जहां कुमार ने चुनाव और वोटर लिस्ट रिवीजन की देखरेख की थी.

SIR विवाद बना बड़ा मुद्दा

वेस्ट बंगाल के 2026 के चुनाव में वोटर्स लिस्ट में बदलाव का पैमाना एक बड़ा मुद्दा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2026 के विधानसभा चुनावों के बीच तकरीबन 79 लाख नाम हटाए गए थे. चुनाव आयोग ने कहा कि इस कवायद का मकसद डुप्लिकेट, मृत और बिना दस्तावेज वाली एंट्रीज को हटाना था.

विज्ञापन

बंगाल चुनाव के अंतिम नतीजों में 294 विधानसभा क्षेत्रों में से 207 में BJP की जीत हुई, जबकि TMC ने 80 सीटें जीतीं. चुनाव आयोग के नतीजों वाले पेज पर 293 निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजे दिए गए हैं, जबकि एक निर्वाचन क्षेत्र में अलग से दोबारा मतदान कराया गया.

विज्ञापन

ममता ने टीएससी की हार को SIR प्रॉसेस से जोड़ा है और चुनाव आयोग पर BJP को बचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन विरोध जारी रखेगा और विपक्षी दलों से संवैधानिक और न्यायिक तरीकों से इस मुद्दे को चुनौती देने की गुजारिश की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ