Mamata Banerjee Controversial Statement On Maha Kumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मृत्यु कुंभ में बदल गया है। आयोजन के लिए सही योजना नहीं बनाई गई।
प्रयागराज के महाकुंभ 2025 को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ अब मृत्यु कुंभ में बदल गया है। महाकुंभ में वीवीआईपी को विशेष सुविधाएं मुहैया कराई गईं, लेकिन वहां आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : Maha Kumbh में उमड़ी भारी भीड़, संगम रेलवे स्टेशन बंद
महाकुंभ पर क्या बोलीं सीएम ममता?
पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि यह ‘मृत्यु कुंभ’ है। मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं, लेकिन महाकुंभ में कोई योजना नहीं है। कितने लोग बरामद हुए हैं? अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के टेंट पाने की व्यवस्था है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है। मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है। आपने क्या योजना बनाई थी?
विपक्ष ने सदन के पटल पर कागज फेंके : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के भाषण पर राज्य विधानसभा में बोलते हुए कहा कि देश में कई राज्य हैं। वहां भी डबल इंजन वाली सरकार है, लेकिन पश्चिम बंगाल में हमने विपक्ष को (बोलने के लिए) 50% समय दिया है। उन्होंने सदन के पटल पर कागज फेंके हैं। भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) एक साथ मेरे खिलाफ हैं। उन्होंने मुझे अपना भाषण देने की अनुमति नहीं दी है।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब किसी धर्म को भड़काना नहीं : CM
उन्होंने आगे कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब सांप्रदायिकता के बारे में बोलना या किसी धर्म के खिलाफ भड़काना नहीं है। आप एक विशेष धर्म को बेच रहे हैं। मैंने यहां कुछ वीडियो देखे हैं, उन्होंने (विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी) कहा कि वह हिंदू धर्म के बारे में बोल रहे हैं और इसीलिए उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया है। मैं कभी भी किसी धार्मिक मामले को भड़काने की बात नहीं करती।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ संगम में टक्कर के बाद दो नावें पलटीं, 5 लोगों को NDRF ने सुरक्षित निकाला
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
20 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
37 mins agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines