Live Updates
सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया
भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार 144 वोटों से हराया.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा बंगाल
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पीएम मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के कठिन संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बंगाल भी वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: भाजपा की धमाकेदार जीत, टीएमसी को भारी पटखनी!
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विपक्ष को हैरान कर रहा है. पवन कुमार सिंह ने टीएमसी के अमित गुप्ता को 22,807 वोटों के भारी अंतर से धूल चटा दी. ईसीआई डेटा के मुताबिक, भाजपा को 61,683 वोट मिले, जबकि टीएमसी अटक गई 38,876 पर. नॉर्थ 24 परगना की यह सीट फिर से सुर्खियों में छाई हुई है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी आगे, सुभेंदु हुए पीछे
भवानीपुर सीट पर काटें की टक्कर जारी है. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच बेहद कम वोटों का मार्जिन है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: बंगाल में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत का जश्न, दो तिहाई बहुमत पर भाजपा ने किया कब्जा. टीएमसी को बड़ा झटका लगा.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: काउंटिंग सेंटर पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी मौजूद
भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर पर कुछ तकनीकि खामी के चलते मतगणना रुक गई है.13 राउंड की गिनती में ममता बनर्जी ने बढ़त बनाई हुई है. मतगणना सेंटर पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी मौजूद हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: 12वें राउंड के बाद डेढ़ घंटे रुकी रही काउंटिंग
बता दें, भवानीपुर कांउटिंग सेंटर पर में 12वें राउंड के बाद डेढ़ घंटे काउंटिंग रुकी रही.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: फिर घटना ममता बनर्जी का मार्जिन
भवानीपुर से सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. ममता बनर्जी अभी 5349 वोट से आगे चल रहीं हैं. हालांकि उनकी जीत का मार्जिन लगातार कम हो रहा है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: काउंटिंग सेंटर पहुंची ममता बनर्जी
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: 7000+ वोटों से सुवेंदु अधिकारी पीछे
भवानीपुर से लगातार रुझान सामने आ रहे हैं. यहां ममता बनर्जी ने अपनी बढ़त बनाई हुई है और बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी 7 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: उम्मीदवारों के वोटों का अंतर
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी की बढ़त घटी
भवानीपुर में 12 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. जिसमें ममता बनर्जी लीड कर रही हैं. हालांकि उनकी लीड में लगातार कमी आ रही है. अभी वो 7 हजार से ज्यादा वोटों से आग हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: भवानीपुर के ताजा रुझान
भवानीपुर में कम हुई ममता बनर्जी की लीड, अब सिर्फ 9475 वोटों से आगे.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: भवानीपुर में ममत बनर्जी को लगातार बढ़त
भवानीपुर सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. ममता बनर्जी अभी भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: 8 राउंड की काउंटिंग पूरी
भवानीपुर सीट पर 8 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. यहां ममता बनर्जी 15000+ वोटों से आगे हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: बंपर लीड पर CM ममता बनर्जी
7 राउंड की काउंटिग के बाद भवानीपुर से ममता बनर्जी के खाते में 32822 वोट. वो लगभग 17000 वोटों की लीड पर हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का वीडियो
জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
.
.
.
भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं, "वोटों की गिनती करने वाले एजेंट और उम्मीदवार, गिनती केंद्र छोड़कर न जाएं. यह BJP की चाल है; मैं कल से ही यह कह रही हूँ कि वे पहले उन्हें ही आगे दिखाएंगे. उन्होंने कई जगहों पर वोटों की गिनती रोक दी है. कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जिनमें कोई मेल नहीं है; केंद्रीय बलों के जरिए हर तरफ से TMC पर ज़ुल्म किए जा रहे हैं. SIR के ज़रिए उन्होंने वोट चुराने की कोशिश की, और अब भी हम 100 से ज़्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं दी जा रही है. सब कुछ गलत बताया जा रहा है. चुनाव आयोग पूरी तरह से अपनी मनमर्ज़ी से काम कर रहा है, और केंद्रीय बल भी उनके साथ हैं. पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से कहती हूं कि निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं है; सूरज डूबने के बाद आप ही जीतेंगे। अभी 2-4 राउंड की गिनती हुई है, गिनती 14-18 राउंड तक चलती है, और हम ही जीतेंगे. किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है." (वीडियो का हिंदी अनुवाद)
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान
मतगणना के बीच CM ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा-अंतिम राउंड के बाद हम ही जीतेंगे, जानबूझकर काउंटिंग धीमी की गई.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी की जबरदस्त बढ़त
छठे राउंड के बाद ममता बनर्जी 19,393 वोट से आगे.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: काउंटिग के बीच ममता बनर्जी के घर के बाहर के विजुअल्स
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी को 16 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी की लंबी छलांग
भवानीपुर में 5 राउंड काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी को जबरदस्त पछाड़ दी है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी को 8 हजार वोटों की बढ़त
भवानीपुर में 4 राउंड की काउंटिंग पूरी, ममता बनर्जी 8000 से ज्यादा वोटों से आगे.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी को बढ़त
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: भवानीपुर में 3 राउंड काउंटिंग पूरी
भवानीपुर में 3 राउंड काउंटिंग पूरी हो चुकी है. यहां फिर ममता बनर्जी ने बढ़त बना ली है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: फिर हारेंगी ममता बनर्जी- सुवेंदु अधिकारी
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पछाड़ा
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
भवानीपुर सीट पर 20 राउंड में काउंटिंग होनी है. जिनमें से एक राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: ममता बनर्जी फिर हुईं आगे
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: मतगणना के बीच सुवेंदु अधिकारी का बयान
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
भवानीपुर में फिर पीछे हुई CM ममता बनर्जी.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: फिर हुआ उलटफेर
लगाातार समाने आ रहे रुझाने के बीच CM ममता बनर्जी ने फिर बढ़त बना ली है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
शुरुआती रुझानों में भवानीपुर सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती के आधार पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं. ये आंकड़े मतगणना के पहले चरण के हैं, इसलिए जैसे ही ईवीएम के राउंड शुरू होंगे, इनमें बदलाव संभव है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: काउंटिंग से पहले ममता बनर्जी के घर के बाहर के VIDEO
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
भवानीपुर के रुझानों में लगातार फेरबदल जारी है. हालिया रुझाने के मुताबिक BJP के सुवेंदु अधिकारी CM ममता से आगे चल रहे हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
काउंटिग शुरू होते ही सामने आया पहला रुझान, भवानीपुर में ममता बनर्जी BJP के सुवेंदु अधिकारी से आगे चल रहीं हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का बयान
भवानीपुर से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने काउंटिंग के बीच कहा- मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की. ईश्वर हमारे साथ हैं. एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 बजे से काउंटिग शुरू होगई है.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: मतगणना से पहले भवानीपुर सीट पर भिड़े TMC-BJP समर्थक
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
भवानीपुर बंगाल की हाईप्रोफाइल सीट है. TMC की उम्मीदवार और CM ममता बनर्जी का मुकाबला BJP के शुभेंदु अधिकारी से हैं.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Live Updates:
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में काउंटिग शुरू होते ही रुझान सामने आने लगेंगे. इस क्षेत्र से कौन है आगे और कौन पीछे, कुछ ही देर में पता लगेगा.
Bhabanipur Assembly Election Result 2026 Updates: पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित भवानीपुर विधानसभा सीट पर चले कांटे के मुकाबले में बड़ा उलटफेर हुआ है. बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15105 वोटों के अंतर से हरा दिया है. ममता के इस मजबूत गढ़ में मिली जीत ने बीजेपी की ऐतिहासिक बढ़त को और मजबूत कर दिया है. इस हार के साथ ही राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाया रोमांच
इस बार भवानीपुर सीट पर मुख्य मुकाबला त्रिकोणीय है. सीपीएम ने श्रीजीब बिस्वास को मैदान में उतारा है. भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने प्रदीप पर दांव खेला है. वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं
अब तक इस सीट पर 86.49% मतदान दर्ज किया गया था, जो बताता है कि मतदाताओं में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
2021 में TMC का दबदबा
भवानीपुर सीट पर 2021 के विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी.
ममता बनर्जी ने भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल को 28,719 वोटों के अंतर से हराया था. यह सीट लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पारंपरिक क्षेत्र भी है.
क्या रहे थे 2021 उपचुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
| ममता बनर्जी | ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस | 85,263 |
| प्रियंका टिबरेवाल | भारतीय जनता पार्टी | 26,428 |
| सृजीब बिस्वास | सीपीएम | 4,226 |
| NOTA | – | 1,453 |
सीट का राजनीतिक महत्व
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र, Kolkata दक्षिण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार माला रॉय ने भाजपा की देबाश्री चौधरी को 1,87,231 वोटों के बड़े अंतर से हराया था.
भवानीपुर विधानसभा सीट का परिणाम इस बार भी काफी अहम माना जा रहा है. इस विधानसभा से जुड़ा ताजा अपडेट देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे और नीचे दिए जा रहे लगातार अपडेट्स पर नजर बनाएं रखें…
संबंधित खबरें
हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
46 mins agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
59 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
1 hr ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
1 hr agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
5 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines