Manipur Violence: ममता बनर्जी ने मणिपुर में जारी हिंसा, बिलकिस बानो, पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामलों को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कोलकाता में शुक्रवार को अपनी पार्टी टीएमसी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम कहा कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ’ नारा अब ‘बेटी जलाओ’ में बदल गया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने (भाजपा) ‘बेटी बचाओ’ नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है? हम मणिपुर के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। बिलकिस बानो मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में (बृज भूषण सिंह) को भी जमानत मिल गई… आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी…।
ममता बोलीं- टीएमसी को कोई कुर्सी नहीं चाहिए
ममता बनर्जी ने कोलकाता में अपनी पार्टी की ओर से हर साल आयोजित होने वाले ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्य भर के गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। ममता ने ये भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस को कोई कुर्सी नहीं चाहिए, लेकिन हम सिर्फ यह चाहते हैं कि यह भाजपा शासन जाए। बंगाल के मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि हम विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के बैनर तले केंद्र के खिलाफ सभी विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे।
टीएमसी 2 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी: अभिषेक बनर्जी
वहीं, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की कि पार्टी मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत बंगाल के फंड को रोकने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने कहा कि पूरा देश इस नारे से गूंज रहा है कि बीजेपी को हटा दिया जाएगा और नवगठित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A 2024 में अगली सरकार बनाएगा।
ममता ने कहा कि केंद्र ने बदले की राजनीति के कारण बंगाल के लिए फंड रोक दिया है। जैसा कि मैंने पहले कहा था, हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के तहत बंगाल की धनराशि रोकने के खिलाफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। 2 अक्टूबर को, हम कृषि भवन के बाहर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेंगे।
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
50 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
1 hr agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
1 hr ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
2 hrs agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 hrs agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
4 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines