ममता बनर्जी का बीजेपी पर 'बेटी जलाओ' वाला तंज; मणिपुर वीडियो, बिलकिस बानो, पहलवानों से उत्पीड़न का किया जिक्र

Mamata Banerjee,West Bengal chief minister, BJP, violence in Manipur, Bilkis Bano, wrestlers harassment cases

Manipur Violence: ममता बनर्जी ने मणिपुर में जारी हिंसा, बिलकिस बानो, पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामलों को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कोलकाता में शुक्रवार को अपनी पार्टी टीएमसी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम कहा कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ’ नारा अब ‘बेटी जलाओ’ में बदल गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने (भाजपा) ‘बेटी बचाओ’ नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है? हम मणिपुर के लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। बिलकिस बानो मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में (बृज भूषण सिंह) को भी जमानत मिल गई… आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी…।

ममता बोलीं- टीएमसी को कोई कुर्सी नहीं चाहिए

ममता बनर्जी ने कोलकाता में अपनी पार्टी की ओर से हर साल आयोजित होने वाले ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्य भर के गांवों और कस्बों से हजारों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। ममता ने ये भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस को कोई कुर्सी नहीं चाहिए, लेकिन हम सिर्फ यह चाहते हैं कि यह भाजपा शासन जाए। बंगाल के मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि हम विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के बैनर तले केंद्र के खिलाफ सभी विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे।

टीएमसी 2 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी: अभिषेक बनर्जी

वहीं, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की कि पार्टी मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत बंगाल के फंड को रोकने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव बनर्जी ने कहा कि पूरा देश इस नारे से गूंज रहा है कि बीजेपी को हटा दिया जाएगा और नवगठित विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A 2024 में अगली सरकार बनाएगा।

ममता ने कहा कि केंद्र ने बदले की राजनीति के कारण बंगाल के लिए फंड रोक दिया है। जैसा कि मैंने पहले कहा था, हम भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के तहत बंगाल की धनराशि रोकने के खिलाफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। 2 अक्टूबर को, हम कृषि भवन के बाहर एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ