सड़क हादसे में कैसे बची ममता बनर्जी की जान, CM ने खुद बताया पूरा वाकया

Mamata Banerjee Accident Latest Update : सीएम ममता बनर्जी की जान बाल-बाल बच गई। उनकी गाड़ी के सामने अचानक से दूसरी कार आ गई थी।

Mamata Banerjee accident Latest Update

सड़क हादसे के बाद सीएम ममता बनर्जी ने बताया पूरा वाकया।

विज्ञापन

Mamata Banerjee Accident Latest Update : पश्चिम बंगाल में बुधवार को सीएम ममता बनर्जी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके सिर पर चोट आई है। इस हादसे में उनकी कैसे जान बची, इसे लेकर मुख्यमंत्री ने खुद ही पूरा वाकया बताया है। बर्धवान जिले से कोलकाता लौटते समय यह दुर्घटना हुई।

सड़क हादसे के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे इस वक्त बुखार है और ठंड भी लग रही है। मेरी गाड़ी के सामने अचानक से एक गाड़ी आ गई। उस गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इस पर ड्राइवर ने हैंड ब्रेक लगा दिया, जिससे मैं बच गई है, लेकिन मेरे सिर पर चोट लग गई। इस मामले में पुलिस अपना कार्य कर रही है। मैं हॉस्पिटल नहीं जाऊंगी और अब घर जा रही हूं।

विज्ञापन

हादसे के बाद राज्यपाल से मिलीं ममता

विज्ञापन

हादसे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से बर्धवान से कोलकाता लौटते समय आज सुबह उनके माथे पर चोट लग गई। काफिले के सामने अचानक से एक अन्य कार आ गई, जिससे ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। खराब मौसम के कारण वह हेलीकॉप्टर से नहीं लौटीं।

विज्ञापन

घने कोहरे की वजह से हुआ हादसा

सीएम ममता बनर्जी ने बर्धवान जिले में अधिकारियों के साथ बैठक की। पहले वे हेलीकॉप्टर से कोलकाता लौटने वाली थीं, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्होंने सड़क के रास्ते लौटने का फैसला लिया। घने कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से उनका काफिला सड़क मार्ग से कोलकाता आ रहा था। रास्ते में अचानक से यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ