Punjab AIG Malvinder Singh Sidhu Controversies: बीते दिन चंडीगढ़ कोर्ट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला काफी चर्चा में है। पंजाब पुलिस में AIG के पद पर रहे मालविंदर सिंह सिद्धू ने अपने IRS दामाद को गोलियां से भून डाला। इस हादसे से चंडीगढ़ जिला अदालत में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मालविंदर को हिरासत में ले लिया और उनके दामाद हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। मालविंदर का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। उन पर पहले भी सरकारी अफसरों के साथ मारपीट करने का आरोप लग चुका है। जिसके कारण उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है।
पिछले साल हुए थे सस्पेंड
30 अक्टूबर 2023 को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मालविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया गया था। इसी साल मई में उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बेल मिली थी। तो आइए जानते हैं मालविंदर सिंह से जुड़े पुराने मामले क्या हैं?
रिश्वत देने का आरोप
मालविंदर सिंह को अप्रैल में वसूली के केस में गिरफ्तार किया गया था। मालविंदर ने बलबीर नामक शख्स को पंजाब सोशल वेलफेयर ऑफिस के सामने धरना देने के लिए 30 हजार रुपये दिए थे। इस दौरान मालविंदर ने अपने दामाद हरप्रीत सिंह को फंसाने की साजिश रची थी। मुद्दे को हवा देने के लिए उन्होंने पुलिस को भी रिश्वत देने की कोशिश की। मगर वो पकड़े गए।
सरकारी अफसर संग की मारपीट
नवंबर 2023 में मालविंदर सिंह पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। मालविंदर सिंह अपनी सरकारी गाड़ी से अमीर लोगों के घर जाता और खुद को विजिलेंस का अफसर बताकर वसूली किया करता था। जब इस बात की भनक विजिलेंस ऑफिस को लगी तो मालविंदर को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस दौरान मालविंदर अपने अंडरवियर में रिकॉर्डर छिपा कर ले गया और वहां DSP बरिंदर गिल समेत विजिलेंस अफसरों के साथ मारपीट कर ली। DSP बरिंदर गिल ने मालविंदर पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और सरकारी अफसर के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
SC/ST सर्टिफिकेट का मिसयूज
इसी बीच मालविंदर पर फर्जी SC/ST सर्टिफिकेट की मदद से भी रिश्वत लेने के आरोप लगे। शिकायत दर्ज करते समय लोगों को SC/ST कानून के जाल में ना फंसाने के लिए मालविंदर उनसे मोटी रकम वसूलता था। मालविंदर पर एक्शन लेते हुए जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो मालविंदर की पत्नी और बेटे ने सड़क पर खूब हंगामा किया था।
अब दामाद को मारी गोली
बता दें कि मालविंद की बेटी और दामाद के बीच तलाक का केस चल रहा था। बेटी किसी काम के सिलसिले में विदेश गई थी। ऐसे में केस की तारीख पर बेटी की जगह मालविंदर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दामाद से वॉशरूम का रास्ता दिखाने के लिए कहा और कोर्ट के बाहर निकलते ही अपनी पिस्टल निकालकर दामाद को भून डाला। अस्पताल ले जाते समय दामाद हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। हरप्रीत सिंह पंजाब के कृषि विभाग में IRS ऑफिसर के पद पर थे।
यह भी पढ़ें- सेल्फी लेना पड़ गया महंगा, 100 फीट नीचे खाई में गिरी युवती और फिर…वीडियो में देखें नतीजा
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
3 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
10 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines