मल्लिकार्जुन खड़गे हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में स्पीच में कह गए ऐसी बात, हर तरफ हो रही चर्चा!

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge

विज्ञापन

Mallikarjun Kharge Speech In Congress Working Committee Meeting: तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। हर किसी की निगाहें इस बैठक पर टिकी थीं। हर कोई जानता चाहता था कि आखिर इस मीटिंग में क्या निर्णय लिए जाएंगे? क्या-क्या घोषणाएं हो सकती हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस दौरान अपने भाषणों के कुछ अंश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किए हैं। उस भाषण में उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 1948 में हैदराबाद को आजादी मिली। इस आजादी के लिए कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। नेहरू जी और सरदार पटेल साहब ने हैदराबाद को मुक्त कराया था।

देश को संविधान को बचाना चुनौती बताया

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की कमान अपने हाथों में लेकर इस समय सत्ता में वापसी के लिए जी जान से लगे हैं। उनकी सक्रियता का अंदाजा कांग्रेस वर्किंग कमिटी में दिए गए भाषण के अंशों से लगाया जा सकता है। मल्लिकार्जुन खड़गे अपने भाषण में आगे कहते हैं कि हैदराबाद की इस बैठक से जो संदेश जाएगा, देश को उसका इंतज़ार है। आज का हमारा एजेंडा राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी है।”

विज्ञापन

इसके बाद खड़गे अपने भाषण में SCST, OBC,अल्पसंख्यकों, महिलाओं, गरीबों और लोकतंत्र पर बात करना नहीं भूलते। खड़गे अपने भाषण में आगे कहते हैं कि भविष्य की चुनौतियों से हम लोग अवगत हैं। यह जो चुनौतियां हैं, असल में वे भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां हैं। देश को संविधान से बचाने की चुनौती है। इसके अलावा उसके सामने SCST, OBC, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और गरीबों को बचाने की भी चुनौती है।

<

>

विज्ञापन

कांग्रेस के 138 सालों के इतिहास पर बोले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपने भाषण में आगे कहते हैं कि कांग्रेस ने अपने 138 सालों के गौरवशाली इतिहास में एक से बढ़कर एक बड़ी चुनौतियों पर विजय हासिल की है। अगले 2-3 महीनों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव तय हैं। वहीं लोकसभा चुनाव भी महज 6 महीने दूर हैं। हमें यह भी ध्यान में रखना होगा कि जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकारों ने सामाजिक न्याय का नया मॉडल बनाया है। इसके बारे में हमें पूरे देश को बताना है।

विपक्ष को एक्सपोज करने पर जोर दिया

मल्लिकार्जुन खड़गे अपने संबोधन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मैसेज देते हुए कहते हैं कि हमें वोटरों के साथ लगातार संपर्क में रहना है। उनके सवालों का जवाब देना है। विरोधियों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातों पर हमें तुरंत काट करनी है। मुद्दों और तथ्यों के आधार पर अपनी बातें रखनी हैं। हमें अपनी ताकत दिखानी होगी और इस तानाशाही सरकार को हटाकर लोकतंत्र को बचाना होगा। यह देश बदलाव चाहता है।

विज्ञापन

अभी हाल ही में, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जो विधानसभा चुनाव हुए हैं, उसके रिजल्ट इस बात के प्रमाण और बदलाव के संकेत हैं।” इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने भाषण में विभिन्न मुद्दों और तथ्यों का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष को एक्सपोज करने पर बल दिया। इसके अलावा जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें सत्ता में हैं, वहां की खूबियों और प्लस प्वाइंट पर बात करने से भी खड़गे नहीं चुके। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने बापू का जिक्र भी अपनी तरफ से बातों ही बातों में किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ