Mallikarjun Kharge Rajaya Sabha Speech: राज्यसभा में अभिभाषण पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उनके एक बयान पर हंगामा बरप गया। खड़गे ने कहा कि आरएसएस एक मनुवादी संस्था है। इसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक है। आज देश की संस्थाओं पर आरएसएस का कब्जा हो रहा है। खड़गे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि संघ ने महात्मा गांधी की हत्या करवाई थी। उन्होंने कहा कि गोडसे को महात्मा गांधी की हत्या के लिए उकसाया गया था। उनके इस बयान के बाद सभापति नाराज हो गए।
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि आरएसएस का सदस्य होना गुनाह है क्या? इस देश के विकास में आरएसएस का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बाद सत्ता पक्ष ने भी उनके बयान पर जमकर विरोध किया। राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि उनका बयान गैर जिम्मेदाराना है। नड्डा ने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है। उनका ये बयान निंदनीय और तथ्यों से परे है।
नड्डा की मांग पर रिकाॅर्ड से हटाया राष्ट्रपति का अभिभाषण
बता दें कि नड्ड के बयान के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके बयान को रिकाॅर्ड से हटाने का आदेश दिया। इसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने उनके बयान को रिकाॅर्ड से हटा दिया। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे आज पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस साल राष्ट्रपति जी का पहला अभिभाषण 31 जनवरी को हुआ था और दूसरा अभिभाषण 27 जून को हुआ। पहला अभिभाषण चुनावी था और दूसरा भी वैसा ही है। इसमें कहीं पर भी दिशा और विजन नहीं है।
ये भी पढ़ेंः ‘किसानों को रौंदने वाले मंत्री को जनता ने रौंदा…तकदीर बदलती रहती है’, राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
मोदी सरकार विफलताओं को छुपाने में माहिर
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने में माहिर है। यह सदी भारत की है। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता। लेकिन 10 साल तक इस पर सिर्फ बातें हुई है। इसका जमीन पर अमल नहीं हुआ। इस बार चुनाव 2019 की तुलना में काफी कम हुआ। ग्रामीण मतदाताओं ने अधिक उत्साह के साथ भाग लिया इसलिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं।
ये भी पढ़ेंः उमर अब्दुल्ला को हराने वाले राशिद इंजीनियर आएंगे जेल से बाहर, इस दिन लेंगे सांसद पद की शपथ
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
2 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
4 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
5 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
6 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
7 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
7 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
8 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
8 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines