Mallikarjun Kharge Slams PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 का आधा सफर पूरा हो चुका है। बुधवार 7 मई को हुए तीसरे चरण के मतदान के बाद अब सभी नेता चौथे चरण के प्रचार में व्यस्त हो गए हैं। इसी क्रम में आज पीएम मोदी तेलंगाना में थे। तेलंगाना के करीमनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले 5 साल से कांग्रेस के शहजादे रोजाना एक ही नाम की माला जपते थे। अंबानी-अडाणी, लेकिन जब से चुनाव घोषित हुए हैं उन्होंने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद कर दिया है…क्यों भाई क्या हुआ?
पीएम ने आगे कहा कि मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं उन्होंने अडाणी-अंबानी से कितना माल लिया है? काले धर के बोरे भर के रुपए मारे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस को चुनाव के लिए उद्योगपतियों से कितना माल मिला है? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है? जरूर दाल में कुछ काला है। पीएम के बयान पर राहुल गांधी ने तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुटकी लेते हुए कहा कि दोस्त-दोस्त ना रहा। तीन चरणों के चुनाव पूरे हो जाने के बाद प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही निशाना साध रहे हैं। उनके बयान से लग रहा है कि उनकी कुर्सी डमगमा गई है। तीन चरण के बाद अब असली रुझान आना शुरू हो गए हैं।
शहजादे के फिलाॅसफर ने देश के लोगों को गाली दी
इससे पहले पीएम ने वारंगल की रैली में ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमेरिका में शहजादे के फिलाॅसफर और गाइड अंकल सैम पित्रोदा कांग्रेस के थर्ड अंपायर की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत के लोग चीनी और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन जैसे लगते हैं। पीएम ने कहा कि लोग मुझे गाली दें तो मैं सह लूंगा, लेकिन शहजादे के फिलाॅसफर ने देश के लोगों को गाली दी है इससे मेरे मन में गुस्सा भर गया है। क्या मेरे देश में चमड़ी का रंग देखकर लोगों की योग्यता तय होगी। पीएम ने कहा कि ये संविधान सर पर नाच रहे हैं और देश का अपमान कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘आज देश में गुस्सा, जवाब देना पड़ेगा’…सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस के खिलाफ गरजे पीएम मोदी
ये भी पढ़ेंः Sheohar Bihar Lok Sabha Election: बिहार में एक ही सीट पर मां और बेटे के बीच मुकाबला
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
2 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
2 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब की स्पीड हुई स्लो, MP/UP समेत 9 जिलों में अलर्ट
4 hrs agoLIVE: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
4 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
5 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
12 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
13 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
14 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines