Mallikarjun Kharge on INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान खत्म होने से पहले आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे घर पर इंडिया गठबंधन के आला नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा कि एग्जिट पोल पर भाजपा वाले नैरेटिव सेट करने की कोशिश करेंगे। हम लोग भी टीवी डिबेट में हिस्सा लेंगे और लोगों को एग्जिट पोल की सच्चाई दिखाएंगे। खड़गे ने कहा कि हम 295 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। इससे कम हमारी सीटें नहीं आएगी।
खड़गे ने कहा कि सरकार अलग-अलग तरह से एग्जिट पोल कराती है। हमनें भी जनता के बीच जाकर सर्वे कराया है। खड़गे ने आगे कहा कि हमनें इसके लिए हमनें चुनाव आयोग से भी समय मांगा है। हम चुनाव आयोग के समक्ष हमारी आपत्तियां दर्ज कराने जाएंगे। खड़गे ने कहा कि गठबंधन के दलों के साथ मिलकर हमनें भी सर्वे किया है। टीवी वालों का सर्वे सरकारी सर्वे है। हमारा सर्वे, जनता का सर्वे है। खड़गे ने आगे कहा कि बैठक में मतगणना की तैयारियों पर भी चर्चा हुई है। मतगणना वाले दिन कार्यकर्ताओं को क्या करना है इसको लेकर भी रणनीति तैयार की गई है।
वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया जीत रहा है। हम 295 से अधिक सीटें जीतेंगे। एग्जिट पोल को लेकर उन्होंने कहा कि हम जनता के सर्वे पर यकीन करते हैं और जनता ने हमको 295 से अधिक सीटें दी है। उनका 400 पार का नारा पूरी तरह से विफल हो गया है।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 hr agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
1 hr ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
3 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
4 hrs agoमिर्गी का बहाना, गार्ड का फोड़ा सिर... तमिलनाडु की जेल से ऐसे भागे 17 कैदी
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140 kmph से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
6 hrs agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines