Mallikarjun Kharge: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान पर सदन में हंगामा हो गया। खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘मौनी बाबा’ करार दिया। खड़गे ने अडाणी मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर ये तंज कसा था।
खड़गे (Mallikarjun Kharge) की टिप्पणी के जवाब में राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने उनकी खिंचाई की। राज्यसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी उनके कद के अनुरूप नहीं है। बता दें कि खड़गे राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का जवाब दे रहे थे।
और पढ़िए – CBI की बड़ी कार्रवाई, तेलंगाना के CM KCR की बेटी के पूर्व सहयोगी को किया गिरफ्तार
खड़गे बोले- मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप इतने शांत क्यों हैं? आप हर दूसरे व्यक्ति को डराते हैं, आप उद्योगपतियों को क्यों नहीं डरा रहे हैं?” उन्होंने कहा, “अगर पीएम ने नफरत फैलाने वाले लोगों पर नजर उठाई तो वे यह सोचकर बैठ जाएंगे कि मुझे इस बार टिकट नहीं मिलेगा। लेकिन पीएम मोदी ने चुप रहना चुना है। वह मौनी बाबा बन गए हैं।”
खड़गे आज राज्यसभा में अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे थे। इस बीच, धनखड़ ने कहा, “यह आपके (खड़गे) कद के अनुरूप नहीं है। सच कहूं, तो कुछ पद हैं जिनके लिए हमें बहुत सम्मान देना होगा। आप एक वरिष्ठ सदस्य हैं। यह एक ऊंचा संवैधानिक पद है। मुझे उम्मीद थी कि आप बहस का स्तर बढ़ाएंगे।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी…', INDIA गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव
5 mins agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
25 mins ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
43 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
54 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
57 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
8 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
10 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines