Mallikarjun Kharge: पीएम मोदी पर बयान देकर बुरे फंसे खड़गे, राज्यसभा अध्यक्ष बोले- ये आपको शोभा नहीं देता

mallikarjun kharge, prime minister narendra modi, mauni baba

Mallikarjun Kharge: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान पर सदन में हंगामा हो गया। खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘मौनी बाबा’ करार दिया। खड़गे ने अडाणी मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर ये तंज कसा था।

विज्ञापन

खड़गे (Mallikarjun Kharge) की टिप्पणी के जवाब में राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने उनकी खिंचाई की। राज्यसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी उनके कद के अनुरूप नहीं है। बता दें कि खड़गे राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन

खड़गे बोले- मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि आप इतने शांत क्यों हैं? आप हर दूसरे व्यक्ति को डराते हैं, आप उद्योगपतियों को क्यों नहीं डरा रहे हैं?” उन्होंने कहा, “अगर पीएम ने नफरत फैलाने वाले लोगों पर नजर उठाई तो वे यह सोचकर बैठ जाएंगे कि मुझे इस बार टिकट नहीं मिलेगा। लेकिन पीएम मोदी ने चुप रहना चुना है। वह मौनी बाबा बन गए हैं।”

विज्ञापन

खड़गे आज राज्यसभा में अडानी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे थे। इस बीच, धनखड़ ने कहा, “यह आपके (खड़गे) कद के अनुरूप नहीं है। सच कहूं, तो कुछ पद हैं जिनके लिए हमें बहुत सम्मान देना होगा। आप एक वरिष्ठ सदस्य हैं। यह एक ऊंचा संवैधानिक पद है। मुझे उम्मीद थी कि आप बहस का स्तर बढ़ाएंगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ