Malegaon blast case 2008: मालेगांव विस्फोट 2008 मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के वकील जेपी मिश्रा ने शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले ने ये साबित कर दिया कि पूर्व बीजेपी सांसद के खिलाफ मामला मनगढ़ंत और राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित था। मिश्रा ने कहा कि मेरा शुरुआत से ही इस मामले में यही रुख था। साध्वी प्रज्ञा के वकील ने फैसले को संतुलित और अद्वितीय बताया।
मिश्रा ने आगे कहा कि जब कोर्ट ने हमारा मामला देखा तो उसे अहसास हुआ कि हमारी दलीलें हम पर थोपे गए एक मनगढं़त मामले के खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस बात का भी संज्ञान लिया कि विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। कोर्ट ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया।
क्यों रची गई भगवा आतंक की कहानी?
साध्वी के वकील ने भगवा आतंक की कहानी की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की कहानी 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक कारणों से गढ़ी गई थी। उन्होंने कहा कि सभी आतंकी गतिविधियां एक खास धर्म के लोगों द्वारा की जा रही थीं और उन्हें अरेस्ट किया जाना चाहिए था। ऐसे में संतुलन बनाने के लिए भले ही कोई किसी कृत्य में शामिल न हो, निर्दोष लोगों को अरेस्ट किया गया। ऐसे में इन लोगों ने कई आतंकी हमलों में हिंदुओं को दोषी ठहराकर भगवा आतंक के प्रचार को सही साबित करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ेंः मालेगांव ब्लास्ट में सभी आरोपी बरी, प्रज्ञा ठाकुर-कर्नल पुरोहित समेत 7 लोगों पर क्या आरोप थे?
फैसला सुनाते समय जज ने क्या कहा?
मुंबई की एनआईए कोर्ट ने गुरुवार को 2008 में मालेगांव में हुए विस्फोटों में शामिल सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया। मामले में 7 लोगों को आरोपी बनाया गया था इसमें मेजर रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा, सुधाकर द्विवेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे। फैसला सुनाते हुए जज अभय लाहोटी ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने साबित कर दिया कि मालेगांव में विस्फोट हुआ था लेकिन यह साबित नहीं कर पाया कि उस बाइक में बम रखा गया था। मामले में पीड़ित परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि वह सात लोगों को बरी किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
6 hrs agoड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
8 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
9 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
10 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
10 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
11 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
13 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
13 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
14 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines