Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Malda girl posted pregnancy kit suicide after share intimate photos with boyfriend: पश्चिम बंगाल के मालदा की एक लड़की ने बॉयफ्रेंड से मिले धोखे के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सुसाइड से पहले लड़की ने अपने प्रेमी के साथ बेडरूम वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और बिस्तर पर प्रेग्नेंसी किट रखकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, आरोपी बॉयफ्रेंड और उसके परिजन फरार बताए जा रहे हैं। घटना मालदा के मानिकचक इलाके की है।
आजतक बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, आत्महत्या करने वाली लड़की प्रेग्नेंट थी। मृतका के परिजन के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा युवती से शारीरिक संबंध बनाए, जिससे लड़की प्रेग्नेंट हो गई। परिजन के मुताबिक, इस बीच लड़की को जानकारी मिली कि उसके प्रेमी का किसी और से भी अफेयर है। इसकी जानकारी के बाद ही उनकी लड़की ने सुसाइड का फैसला किया।
परिजन के मुताबिक, लड़की ने ग्रैजुएशन के बाद बीएड की पढ़ाई की योजना बना रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़का उनके पड़ोसी गांव का है। उसका लड़की के साथ पिछले 6 साल से अफेयर चल रहा था। पहले दोनों दोस्त थे, लेकिन बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के अफेयर की जानकारी उनके घरवालों को भी थी।
आरोप है कि युवक पिछले कुछ महीनों से शादी का झांसा देकर लड़की से शारीरिक संबंध बना रहा था। इस बीच जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने ये बात आरोपी को बताई तो वो लड़की से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इस बीच लड़की को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड का किसी और से भी अफेयर है। इस बात की जानकारी लड़की ने अपने परिजन को दी।
लड़की के परिजन का आरोप है कि जब लड़की ने आरोपी के परिजनों से बातचीत करनी चाही तो सोमवार की रात उन्होंने फोन कर लड़के से दूर रहने की चेतावनी दी। इसके बाद लड़की ने सबूत के तौर पर फेसबुक पर कई तस्वीरें अपलोड कीं, जिसमें वो आरोपी प्रेमी के साथ बिस्तर पर दिख रही थी। तस्वीर में दोनों क्लोज रिलेशनशिप में नजर आ रहे थे। लड़की ने प्रेग्नेंट होने के सबूत के तौर पर प्रेग्नेंसी किट की तस्वीर भी अपलोड की। फिर उस किट को बिस्तर पर रखकर फांसी लगा ली।
पुलिस के मुताबिक, लड़की का शव मंगलवार सुबह उसके परिजन ने देखा। पुलिस ने बताया कि मृतका के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार बताया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।