Malaysian PM India Visit: मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने 3 दिवसीय भारत दौरे के दौरान जाकिर नाइक को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने अनुरोध किया है। वे इसके संबंध में किसी भी सबूत के लिए तैयार हैं। नाइक ने मलेशिया में अब तक भारत के खिलाफ कोई विवादित बयान नहीं दिया है। इंडिया टुडे से बातचीत में इब्राहिम ने कहा कि जब तक जाकिर नाइक वहां कोई समस्या पैदा नहीं करता। सुरक्षा को खतरा नहीं पहुंचाता। तब तक इस मामले को रहने देते हैं। कानून के तहत उसको सौंपने के लिए भारत के किसी सबूत के लिए तैयार हैं। इब्राहिम का 2022 में पीएम बनने के बाद यह पहला भारतीय दौरा है। बैठक के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उनके सामने उठाया था।
कश्मीर मुद्दे पर कही ये बात
अनवर इब्राहिम ने कश्मीर मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है। कश्मीर पर उन्होंने खुला रुख नहीं अपनाया है। यहां शांति, सुरक्षा की जरूरत है। तनाव कम होना चाहिए। इस मामले में अनवर का रुख पूर्व पीएम महाथिर से अलग रहा है। जिन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भारत की आलोचना की थी। जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।
मलेशियाई पीएम ने मोदी के साथ बैठक में उन्हें अगले साल कुआलालंपुर में होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन का न्योता दिया है। जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया है। रोहिंग्या संकट पर इब्राहिम ने कहा कि उन्हें उनकी रक्षा करनी है। लेकिन मलेशिया में 2 लाख शरणार्थियों के कारण परेशानी बढ़ गई है। म्यांमार और बांग्लादेश में उत्पीड़न के बाद रोहिंग्या उनके देश में शरण ले रहे हैं। लेकिन वे उनको शरणार्थी का दर्जा नहीं देना चाहते। समुद्र के रास्ते ये लोग घुसपैठ कर रहे हैं।
कौन है जाकिर नाइक?
बता दें कि नाइक एक इस्लामिक उपदेशक है, जो मुंबई में पैदा हुआ है। उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, हेट स्पीच के मामले दर्ज हैं, जो 2016 में भारत से भाग गया था। पिछली महाथिर मोहम्मद सरकार ने उसे मलेशिया में रहने की स्थायी अनुमति दी थी। नाइक IRF (Islamic Research Foundation) संगठन चलाता है, जो इंडिया में बैन है।
यह भी पढ़ें:कोलकाता कांड: पुलिस और सरकार की वो बड़ी गलतियां, जिसकी वजह से लोगों में बढ़ा गुस्सा
ये भी पढ़ेंः ‘दादा ने हमारे प्राइवेट पार्ट को छुआ…’ दिल दहलाती है बदलापुर की बच्चियों की आपबीती, ऐसे खुला पूरा केस
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines