Makhna Elephant found Dead in Forest: तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के कदंबुर वन रेंज में एक 30 वर्षीय विशालकाय हाथी ‘मखना’ का शव मिला है। हालांकि हाथी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कदंबुर वन रेंज अधिकारी (एफआरओ) के मारियाप्पन, वन पर्यवेक्षक अर्द्धनारीश्वरन और अन्य वन कर्मियों वन क्षेत्र में दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने हाथी का शव देखा।
डॉक्टरों ने ये अंग रखे सुरक्षित
न्यूज साइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पशुचिकित्सकों ने मौके पर शव का परीक्षण किया। उन्होंने रासायनिक परीक्षण के लिए हाथी के यकृत और प्लीहा जैसे महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित किया है। एफआरओ ने बताया कि हाथी की मौत का सही कारण रासायनिक परीक्षण के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल उन्होंने केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ता पर एसिड अटैक; बोली-कई बार हमला हुआ, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप
एक दांत वाला हाथी मृत पाया गया
रिपोर्ट के अनुसार, मैसूरु में केले के बागान में एक दांत वाला 20 वर्षीय हाथी रहस्यमय तरीके से मृत पाया गया था। हाथी को एक स्थानीय निवासी के स्वामित्व वाले बागान में खोजा गया था। वन अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अन्य समाचारों में चाकुलिया में वन अधिकारियों ने दो हाथियों को रेलवे ट्रैक पार करते हुए देखे जाने के बाद अलर्ट जारी किया है। ट्रेनों की गति कम करने और हाथियों को जंगल में वापस भेजने के लिए टीमों को भी तैनात किया गया है।
मंड्या में वन विभाग ने ड्रोन तैनात किया
मांड्या में वन विभाग ने जंगली हाथियों के झुंड को सफलतापूर्वक शहर से दूर जंगल में वापस भेजा गया है। हाथी बेंगलुरु-मैसूर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जमा हो गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। स्थिति से निपटने में मदद के लिए बेंगलुरु से विशेषज्ञों को बुलाया गया और रात में निगरानी के लिए थर्मल ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
5 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
8 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
8 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
10 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
10 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
11 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
14 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
14 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines