हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

आनंद विहार आने वालों के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं यातायात से जुड़ी कई पाबंदियां

Delhi Traffic Update: निजी वाहन चालकों के लिए पुलिस ने वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी बताई है. इसके तहत मारुति शोरूम के पास कौशांबी रोड और NH-24 के नजदीक कौशांबी रोड स्थित डीडीए की जमीन पर बनी अधिकृत पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन
बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और निजी वाहन भी इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगे. (Photo: ANI)

त्योहारी सीजन में दिल्ली के आनंद विहार इलाके में आने-जाने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है. इसके तहत 5 नवंबर से 15 नवंबर तक आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) और आसपास के परिवहन केंद्रों के नजदीक कई तरह की पाबंदियां रहेंगी. इस दौरान कुछ मार्गों पर यातायात बदला जाएगा, जबकि बसों, टैक्सियों और निजी वाहनों की पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य आनंद विहार ISBT, आसपास के रेलवे स्टेशनों और प्रमुख संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बनने से रोकना है. त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में यातायात का दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार’; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, कहा- सांसों में घुल रहा जहर

विज्ञापन

किन रास्तों पर रहेगा यातायात का दबाव?

यातायात पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, चौधरी चरण सिंह मार्ग और स्वामी दयानंद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा गाजीपुर गोलचक्कर और विवेक विहार स्थित रामप्रस्थ के पास भी जरूरत के मुताबिक वाहनों का मार्ग बदला जाएगा. पुलिस ने NH-24, सराय काले खां और बारापुला की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जीटी रोड के रास्ते दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. वहीं, गाजियाबाद और दिलशाद गार्डन की ओर जाने वाले यात्रियों को भी जीटी रोड से अक्षरधाम के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का विकल्प अपनाने को कहा गया है.

आनंद विहार ISBT के आसपास पार्किंग पर रोक

विशेष यातायात व्यवस्था के तहत चौधरी चरण सिंह मार्ग के दोनों ओर वाहनों को खड़ा करने और रोकने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध खासतौर पर आनंद विहार बस अड्डे के प्रवेश और निकास द्वारों के साथ आसपास की संपर्क सड़कों पर लागू होगा. बस, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और निजी वाहन भी इस प्रतिबंध के दायरे में आएंगे.

विज्ञापन

निजी वाहन चालकों के लिए पुलिस ने वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था भी बताई है. इसके तहत मारुति शोरूम के पास कौशांबी रोड और NH-24 के नजदीक कौशांबी रोड स्थित डीडीए की जमीन पर बनी अधिकृत पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ का राहत कोष और दमकल गाड़ियों की तैनाती, दिल्ली के व्यापारियों ने क्यों की CM रेखा से ऐसी मांग?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola