इंस्टाग्राम से कितने मालामाल होने वाले हैं मेजर ऋषभ सिंह? राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC का ये है 'मेगाप्लान'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एड्स-डी-कैंप (ADC) मेजर ऋषभ सिंह संब्याल का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है. इंस्टाग्राम पर मेजर (रिटायर्ड) ऋषभ ने अपना पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है, जिसके जरिए वो मालामाल होने वाला है.

Major Rishabh singh sambyal

इंस्टाग्राम से कितने मालामाल होने वाले हैं मेजर ऋषभ सिंह Photo: X(Maj Rishabh Singh Sambyal Commentary)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व एड्स-डी-कैंप (ADC) मेजर ऋषभ सिंह संब्याल का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है. इंस्टाग्राम पर ये नाम छाया हुआ है. मेजर (रिटायर्ड) ऋषभ ने अपना पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है, जिसके जरिए वो मालामाल होने वाला है. अब तक 1500 से ज्यादा लोग उनके एक्सलूसिव पोस्ट के लिए सब्सक्राइब कर चुके हैं. IPhone यूजर्स को मेजर (रिटायर्ड) ऋषभ सिंह के सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 199 रुपये देने होंगे, वहीं Android यूजर्स के लिए इसकी कीमत 180 रुपये है. लोग बेहद तेजी से उनके साथ इंस्टाग्राम पर जुड़ रहे हैं.

विज्ञापन

क्या है प्लान?

मेजर (रिटायर्ड) सांब्याल के इंस्टाग्राम के जरिए उनके सब्सक्राइबर्स को खास कंटेंट, सब्सक्राइबर बैज और सोशल चैनल्स का एक्सेस मिलता है. सब्सक्राइबर्स को ‘मुझसे कुछ भी पूछें’ वाले सेशन, अर्ली एक्सेस या रिलीज और कोचिंग भी मिलती है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि वो कोचिंग में क्या-क्या सिखाते हैं. अभी तक उन्होंने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 5 स्पेशल स्टोरी और 1 रील अपलोड की हैं. सवाल ये उठ रहे हैं कि कैसे मिलिट्री बैकग्राउंड उनकी ऑनलाइन फॉलोइंग से पैसे कमाने के तरीके को किसी दूसरे क्रिएटर के तरीके से अलग बनाता है. कुछ यूजर्स का कहना है कि ऋषभ सिंह एक सैनिक होने के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ATC भी रहे हैं. वो उनके साथ नजर आते रहे हैं.

विज्ञापन

कैसे फेमस हुए मेजर?

हाल ही में मेजर ऋषभ सिंह ने सेना से रिटायरमेंट ली है. कुछ यूजर्स का कहना है कि आर्मी से निकलने के बाद अब वो आजाद हैं कि आगे उन्हें क्या करना है. 2021 में ऋषभ सिंह मशहूर जाट रेजिमेंट में कैप्टन थे, गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया था. उनकी टुकड़ी ने बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट ट्रॉफी जीती थी. बाद में उन्होंने 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के लिए वॉलंटियर किया और ‘बलिदान बैज’ हासिल किया, और फिर मार्च 2023 में राष्ट्रपति मुर्मू के ADC के तौर पर चुने गए. ADC की जिम्मेदारी की वजह से वो अक्सर लोगों की नजर में आने लगे. सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन काफी शेयर किए गए और धीरे-धीरे वो सेना के दायरे से बाहर भी एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ