हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर

Rajnath Singh: उत्तर-पूर्वी सोमालिया के पास जहाज के अपहरण के बाद भारतीय वायु सेना की मदद से नौसेना ने जहाज को रोका और उसके चालक दल को 12 सशस्त्र समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बहादुरी की तारीफ की है.

विज्ञापन

Indian Navy Rescue Operation In Arabian Sea: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और उसके सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करा लिया है. मुंबई से 3000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर चलाए गए इस अभियान को पूरा करने में नौसेना को करीब 48 घंटे लगे. इस कार्रवाई में भारतीय वायु सेना ने भी सहयोग दिया.

राजनाथ ने दी जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कामयाब ऑपरेशन की जानकारी शेयर की. उन्होंने भारतीय नौसेना के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों के खिलाफ ये ऑपरेशन सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया.

48 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रक्षा मंत्री के मुताबिक, नौसेना ने सबसे पहले समुद्री लुटेरों के कब्जे वाले जहाज की लोकेशन का पता लगाया. इसके बाद उसे इंटरसेप्ट कर चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. पूरी कार्रवाई के दौरान भारतीय वायु सेना ने समय पर जरूरी सहायता मिली. इस अभियान में सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाने के साथ मछली पकड़ने वाले जहाज को भी समुद्री लुटेरों के कंट्रोल से आजाद करा लिया गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक डील, बनेंगे 8 नेक्स्ट जनरेशन कॉर्वेट युद्धपोत

रक्षा मंत्री ने नौसेना के साहस को सराहा

राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि इस ऑपरेशन ने भारतीय नौसेना की उच्च स्तरीय परिचालन क्षमता और समुद्री खतरों से निपटने की तत्परता को प्रदर्शित किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने एक बार फिर दिखाया है कि देश समुद्र में लोगों की जान बचाने और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.रक्षा मंत्री ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री मार्ग, स्वतंत्र आवाजाही और स्थिरता बनाए रखने के भारत के संकल्प को भी दोहराया. उन्होंने कहा कि भारत समुद्री सुरक्षा और समुद्री लूट जैसी चुनौतियों के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola