Tata Electronics News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में शनिवार की सुबह धमाका हुआ। जानकारी के मुताबिक कंपनी के मोबाइल फोन एसेसरीज की पेंटिंग यूनिट में आग लगी। इसके बाद धुएं का तेज गुबार उठते हुए देखा गया है। मामला शनिवार की सुबह 5.30 बजे का है। कंपनी का प्लांट उद्दनपल्ली में है। आग लगने की घटना के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। वहीं कामगारों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी फैल गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और प्लांट के अंदर से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
ये भी पढ़ेंः रतन टाटा के छोटे भाई जिनके पास नहीं है मोबाइल, 2bhk फ्लैट के मालिक, लेकिन…
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के समय प्लांट में 1500 कर्मचारी काम कर रहे थे। हालांकि आग लगने की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में आग लगने की घटना हुई। हालांकि कर्मचारियों ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल का पालन किया और सभी सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
ये भी पढ़ेंः रतन टाटा की कंपनी को 21881 करोड़ का नुकसान, मार्केट वैल्यूएशन भी घटी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीन कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कर्मचारियों की हालत स्थिर है। प्रभावित प्लांट के पास 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर कंपनी परिसर खाली करा लिया गया है।
बता दें कि टाटा का यह प्लांट आईफोन से जुड़ी एसेसरीज का निर्माण करता है। यहां 4500 के करीब कर्मचारी काम करते हैं। 500 एकड़ में फैले इस प्लांट में 24 घंटे शिफ्टों में काम चलता है।
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
4 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
5 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
7 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines