रतन टाटा की कंपनी को 21881 करोड़ का नुकसान, मार्केट वैल्यूएशन भी घटी

Ratan Tata company loses Rs 21881 crore: टाटा मोटर्स के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। इनकी कीमत करीब 12.82 फीसदी तक कम हो गई है।

Ratan Tata

Ratan Tata

Ratan Tata company loses Rs 21881 crore: रतन टाटा की कंपनी को करीब 21881 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई।

कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट

जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 6 घंटे (सुबह 9.15 से दोपहर 3.30 बजे) में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई। जिससे सेंसेक्स और निफ्टी पर कंपनी का शेयर काफी ज्यादा लुढ़क गया। बता दें कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है।

कंपनी की  मार्केट वैल्यूएशन हुई कम

डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसई पर कंपनी के शेयर में करीब 5.74 फीसदी की गिरावट आई है और यह 976 रुपये पर बंद हुआ। जबकि दिन के कारोबार के दौरान यह 6.12 फीसदी गिरकर 972 रुपये पर आ गया था।  रिपोर्ट में आगे ये बताय गया है कि एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.73 फीसदी गिरकर 976.40 रुपये पर आ गए थे। बता दें इससे कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 21881 करोड़ घटकर 3,59,227.59 करोड़ रुपये रह गया है।

एनएसई में 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ

डीएनए की खबर के अनुसार ऑटोमोबाइल कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कंपनी के शेयर की वेल्यू  12.82 फीसदी तक कम हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उतार-चढ़ाव के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 81,523.16 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 122.65 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 24,918.45 पर बंद हुआ। रिपोर्ट में यह साफ बताया गया है कि बीएसई में कंपनी के 17.56 लाख और एनएसई में 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ