केरल में बड़ा हादसा; कोच्चि में नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, एक की मौत

Indian Navy Helicopter Crashes in Kochi: हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। हालांकि अभी तक नौसेना ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Indian Navy Helicopter Crashes in Kochi, Indian Navy Helicopter Crashes, Kochi News, kerala News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विज्ञापन

Indian Navy Helicopter Crashes in Kochi: केरल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नियमित प्रशिक्षण के दौरान शनिवार को कोच्चि में भारतीय नौसेना के मुख्यालय आईएनएस गरुड़ के रनवे पर एक चेतक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। सूत्रों ने बताया है कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। हालांकि अभी तक नौसेना ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए भरी थी उड़ान

बताया गया है कि हेलीकॉप्टर में एक अफसर समेत दो लोग सवार थे। हादसा दोपहर को करीब ढाई बजे का है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। इसी दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। सामने आया है कि हेलीकॉप्टर के पायलय को चोटें आई हैं। जबकि साथ में बैठे अफसर (कथित तौर पर) की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची केरल पुलिस और सेना की एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ