Cash For Query Case: महुआ मोइत्रा पर बड़े एक्शन की तैयारी में एथिक्स कमेटी, सांसद का तंज- कांप रही मेरी रूह

Mahua Moitra cash-for-query case Updates Ethics panel likely to recommend strict actions Against TM MP: सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा उनके खिलाफ आपराधिक मामले की योजना बना रही है।

Cash For Query Case, Mahua Moitra, TMC

Mahua Moitra

Mahua Moitra cash-for-query case Updates Ethics panel likely to recommend strict actions Against TM MP: रिश्वत लेकर पीएम मोदी और अडानी समूह के खिलाफ सवाल पूछने के कथित मामले में फंसी तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर सख्त एक्शन हो सकता है। लोकसभा की एथिक्स कमेटी सांसद के खिलाफ मसौदा रिपोर्ट पर विचार करने और उसे स्वीकार करने को तैयार है। इसके लिए सात नवंबर यानी मंगलवार को बैठक होगी। रिपोर्ट स्वीकार करने और बैठक बुलाने का मतलब यह है कि भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अब वह अपनी सिफारिश करेगी। सांसद महुआ मोइत्रा को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

इससे पहले रविवार को सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा उनके खिलाफ आपराधिक मामले की योजना बना रही है।

सख्त कार्रवाई की सिफारिश कर सकता है पैनल

एचटी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समिति के पदाधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पैनल मोइत्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश कर सकता है। जिसमें शेष लोकसभा सत्र के लिए अयोग्यता भी शामिल हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि पैनल 2005 के संबंधित कैश-फॉर-क्वेरी मामले की मदद ले सकता है। उस वक्त 11 सांसदों पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप लगे थे। बाद में उन्हें सांसदों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

महुआ ने व्यक्तिगत सवाल पूछने का लगाया था आरोप

सांसद महुआ मोइत्रा 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई थीं। दोपहर बाद अचानक महुआ मोइत्रा समेत विपक्षी सदस्य भड़क उठे थे और बैठक से वॉकआउट कर दिया था। महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया था कि उनसे यह पूछा जा रहा है कि वह रात में किससे बात करती हैं। बेशर्मी और बेहूदे सवाल पूछे गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यात्रा, होटल में ठहरने और टेलीफोन कॉल के संबंध में उनसे व्यक्तिगत सवाल पूछे गए।

मोइत्रा को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई द्वारा लगाए गए आरोपों को संबोधित करने के लिए समिति के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया था।

मेरे पास एथिक्स कमेटी में रिकॉर्ड की कॉपी मौजूद

सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनके खिलाफ आपराधिक मामलों की योजना बना रही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी फर्जी स्टोरी के साथ महिला सांसदों को बाहर करने से पहले याद रखे कि मेरे पास एथिक्स कमेटी में रिकॉर्ड की कॉपी मौजूद है।

उन्होंने यह भी लिखा कि यह जानकर मेरी रूह कांप रही है कि भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामलों की योजना बना रही है। उनका स्वागत है। मेरे पास कितने जोड़ी जूते हैं, यह सवाल करने से पहले यह जरूर जान लें कि 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए के कोयला घोटाले में अडानी समूह के खिलाफ केस दर्ज करने की जरूरत है।

दुबई से लॉगिन हुई थी आईडी

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर रिश्वत के बदले बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडानी ग्रुप को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया है। हीरानंदानी ने दुबई से सवाल फीड करने के लिए महुआ मोइत्रा की संसदीय लॉगिन आईडी का उपयोग किया। मोइत्रा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने उनके लॉगिन विवरण का उपयोग किया है, लेकिन किसी भी रिश्वत लेने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि अधिकांश सांसद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दूसरों के साथ शेयर करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ