मां दुर्गा आ गई हैं...महाभारत का रण देखेंगे... रिपोर्ट पेश होने से पहले बोलीं महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra Cash For query case: महुआ मोइत्रा के कैश फाॅर क्वैरी मामले में आज एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश हो सकती है। इसको लेकर विपक्षी दल चर्चा की मांग कर रहे हैं ।

Mahua Moitra Cash For query case

Mahua Moitra Cash For query case

विज्ञापन

Mahua Moitra Cash For query case: संसद के शीतकालीन सत्र के 5वें दिन आज लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आज लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के कैश फाॅर क्वैरी मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस बीच महुआ आज भी संसद पहुंचीं हैं।

संसद पहुंचने से पहले महुआ ने कहा कि आज मां दुर्गा आ गई हैं। जब नाश मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने चीरहरण से शुरुआत की थी। उधर लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक के सुरेश ने कहा कि अगर रिपोर्ट में महुआ के सस्पेंशन की बात हुई तो हम इसका विरोध करेंगे।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

भाजपा ने जारी किया था व्हिप

बता दें कि भाजपा ने गुरुवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी किया था। उधर गुरुवार को कार्यवाही के बाद विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मोइत्रा पर किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एथिक्स कमेटी की सिफारिशों पर चर्चा करनी होगी।

विज्ञापन

लोकसभा में चर्चा जरूरी

विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी ने 9 नवंबर को सौंपी रिपोर्ट में कैश फाॅर क्वैरी मामले में महुआ को लोकसभा से निष्कासित करने की मांग की है। हालांकि विपक्षी सांसदों की मांग की है कमेटी बिना किसी को सुने इस फैसले पर पहुंची हैं इसलिए सदन में इस मामले पर चर्चा होना जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ