Live Updates
Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: जीत गए निर्दलीय उम्मीदवार Ashok Kumar
माहे विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार Ashok Kumar की शानदार जीत हुई. उन्हें कुल 8375 वोट मिले. अशोक कुमार ने कांग्रेस के रमेश परमबथ को 1115 वोटों से हरा दिया.
Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: पीछे चल रहे हैं बीजेपी के दिनेशन
माहे विधानसभा सीट से बीजेपी के दिनेशन 1406 वोटों से पीछे चल रहे हैं. वो फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं.
Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar को अब तक मिले 5900 से ज्यादा वोट
निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar को अब तक मिले 5900 से ज्यादा वोट. दूसरे नंबर पर हैं कांग्रेस के Ramesh Parambath, जिन्हें अब तक 5664 वोट मिले हैं.
Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar चल रहे हैं आगे
शुरुआती रुझान में निर्दलीय उम्मीदवार Adv. T. Ashok Kumar आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर BJP के A. Dineshan हैं.
Mahe Assembly Election Result 2026 Live Updates: कुछ ही देर में आने लगेंगे शुरुआती रुझान, जारी है वोटों की गिनती
माहे विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है, जिसके बाद अब शुरुआती रुझान आने लगेंगे.
Mahe Assembly Election Result 2026: आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. माहे विधानसभा सीट पुडुचेरी की 30 सीटों में से एक अहम सीट मानी जाती है. 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए माहे विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 29736 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 13730 पुरुष और 16006 महिला हैं. 2021 के विधानसभा चुनाव में, कुल 31949 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 14798 पुरुष और 17150 महिलाएं थीं.
बता दें कि इस सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती आरंभ हो गई है, जिसके बाद अब शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
किसके बीच है मुकाबला?
इस बार कांग्रेस से Ramesh Parambath चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं BJP ने A. Dineshan को मैदान में उतारा है. IUML से Mohammed Sameel Kasim और TVK से M. Prajesh चुनावी मैदान में हैं. चुनाव लड़ रही हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इस रेस में हैं Adv. T. Ashok Kumar, रमेश, अशोकन एम और सरस्वती पी पी
पिछले चुनाव में किसकी जीत?
2021 के पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में, INC के रमेश परमबथ ने माहे सीट पर IND के एन हरिदासन मास्टर को 300 वोटों के अंतर से हराया, जो कुल डाले गए वोटों का 1.29% था. 2016 में, IND के डॉ. वी. रामचंद्रन इस सीट पर जीते थे, उन्होंने INC के ई. वलसराज को 2139 वोटों के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 9.11% था.
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
12 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines