Mahaul kya hai: सियासी कुश्ती में सबकी दिलचस्पी, असली पहलवानों की कौन सुध लेगा? देखिए दिल्ली की जंतर-मंतर से माहौल क्या है
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Mahaul kya hai: देश के पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 25 दिन से बैठे हैं। यौन शोषण के आरोपों के तहत भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जब हिंदुस्तान के बेटियां अपनी मेहनत से देश के लिए पदक लाती हैं तो पूरा देश उनके लिए उमड़ जाता है। लेकिन आज ये बेटियां अपनी लड़ाई अकेली लड़ रही है।
ये पहलवान कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर करने की मांग कर रही थीं। अगर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला न दिया होता तो इस मामले में दिल्ली पुलिस एफआईआर करती या नहीं ये कहा नहीं जा सकता। हालांकि अब बृजभूषण शरण सिंह से पूछताछ हुई है, लेकिन गिरफ्तारी अभी भी नहीं हुई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: