Ayodhya’s new airport to be named after Maharishi Valmiki: अयोध्या में बनने वाले एयरपोर्ट के नाम का खुलासा कर दिया गया है। इसका नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है।
महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम होगा नया नाम
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि नए एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम होगा। छह जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी।
30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे 2180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जा रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत और छह नई वंदेभारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएमओ के मुताबिक, नए एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
1450 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का हुआ निर्माण
पीएमओ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अत्याधुनिक हवाई अड्डे के पहले चरण को 1450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इसके टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा। यहां सालाना 10 लाख यात्रियों का आवागमन होगा।
पीएमओ ने कहा कि टर्मिनल बिल्डिंग का आगे का हिस्सा भगवान श्रीराम के जीवन, स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में इंसुलेटेड छत प्रणाली, एलईडी प्रकाश व्यवस्था, वर्षा जल संचयन, सीवेज उपचार संयंत्र और सौर ऊर्जा संयंत्र जैसी कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार को UP के साधु संतों का लेटर, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन सार्वजनिक छुट्टी की मांग
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines