Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में कई राज्यों से बीजेपी को झटके लगे हैं। जिसमें एक नाम महाराष्ट्र का भी शामिल है। हालांकि नतीजों के बाद महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस्तीफे की पेशकश की है। खबरों की मानें तो महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली हार के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ये फैसला लिया है।
इस्तीफे की पेशकश
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश करते हुए हार की जिम्मेदारी ली है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में इतने खराब नतीजों का जिम्मा मैं अपने ऊपर लेता हूं। मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं बीजेपी हाई कमांड से प्रार्थना करता हूं कि मुझे मेरे पद से मुक्त कर दें, जिससे मैं जमीनी स्तर पर काम करके आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत बना सकूं।
डिप्टी सीएम ने दिया बयान
उप मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो नतीजे आए हैं, हमारी सीटें कम हो गई हैं। मैं इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। जहां भी कमी रह गई उसपर काम किया जाएगा। मैं भागने वाले लोगों में से नहीं हूं। हम एक नई रणनीति बनाएंगे और जनता के बीच जाकर काम करेंगे।
महाराष्ट्र में बीजेपी की सीटें
बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार बीजेपी ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। राज्य में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। 2019 के आम चुनाव में अकेले बीजेपी ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। मगर इस बार बीजेपी को सिर्फ 9 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी के खाते में पिछली बार 1 सीट आई थी और इस बार कांग्रेस ने राज्य की 13 सीटों पर विजय प्राप्त की है।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
5 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
5 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
7 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines