महाराष्ट्र: चार घंटे पहले जल चुकी स्पार्कल कैंडल फटी, जन्मदिन में गया बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

मुंबई: जन्मदिन के दौरान कई बार अप्रिय घटना हो जाती है, जिस कारण मसला गंभीर हो जाता है। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र में सामने आई। बताया गया कि चार घंटे पहले जल चुकी स्पार्कल कैंडल एक बच्चे के हाथ में फट गई। चंद्रपुर जिले की ये घटना है। जहां एक बच्चा अपने माता पिता के साथ गांव में किसी के जन्मदिन पर गया था। वहां सबकुछ ठीक था और बच्चे आपस में खेल रहे थे, लेकिन उस दौरान हुई एक घटना ने सबको हिलाकर रख दिया।
हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट में बच्चे का गाल और जीभ फट गई। 3 डॉक्टरों की एक टीम ने पांच घंटे तक ऑपरेशन किया और बच्चे को कई टांके लगाने पड़े। हालांकि, बच्चे की हालत अब सामान्य है। इस घटना की चौंकाने वाली बात यह है कि स्पार्कलर मोमबत्ती जलाने के करीब चार घंटे बाद यह धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि जब विस्फोट हुआ तब बच्चा बड्डे वाली मोमबत्ती को हाथ में लेकर खेल रहा था।
यह घटना चंद्रपुर के चिमूर तालुक के भिसी गांव की है। गांव में एक रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी थी। 10 साल का आरंभ डोंगरे अपने माता-पिता के साथ पार्टी में गया था। पार्टी में बच्चे खेल रहे थे। 10 साल का आरंभ डोंगरे भी खेल रहा था, जहां उसने मोमबत्ती को देखा और उससे खेलने लगा। अचानक मोमबत्ती में विस्फोट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बाद पार्टी में माहौल गंभीर हो गया। चूंकि गांव में अस्पताल नहीं था तो बच्चे को गंभीर हालत में तुरंत 50 किमी दूर ब्रह्मपुरी के आस्था अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिक रक्त बहने के कारण स्थिति गंभीर लग रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: