महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी, विश्वसनीय और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने के लिए हाईलेवल टास्क फोर्स का गठन किया है. 4 सितंबर 2026 को जारी शासन निर्णय के तहत गठित यह टास्क फोर्स राज्य के सभी छह विभागों का दौरा कर भर्ती परीक्षा प्रणाली की व्यापक समीक्षा करेगी और जरूरी सुधारों को लेकर सरकार को सुझाव देगी.
टास्क फोर्स अपने राज्यव्यापी दौरे के दौरान छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संबंधित हितधारकों से सीधे संवाद करेगी. इस दौरान परीक्षा से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों पर फीडबैक लिया जाएगा.
छह विभागों में दौरे का कार्यक्रम
पुणे विभाग — 12 सितंबर 2026
स्थान: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे
ई-मेल: pune-examreformstaskforce@maharashtra.gov.in
नागपुर विभाग — 16 सितंबर 2026
स्थान: DPDC हॉल, नियोजन भवन, सदर पुलिस स्टेशन के पीछे, सिविल लाइंस, नागपुर
ई-मेल: nagpur-examreformstaskforce@maharashtra.gov.in
अमरावती विभाग — 17 सितंबर 2026
स्थान: अमरावती
ई-मेल: amravati-examreformstaskforce@maharashtra.gov.in
छत्रपति संभाजीनगर विभाग — 21 सितंबर 2026
स्थान: स्मार्ट सिटी कार्यालय, आमखास मैदान के पास, छत्रपति संभाजीनगर
ई-मेल: csn-examreformstaskforce@maharashtra.gov.in
कोंकण विभाग — 29 सितंबर 2026
स्थान: चेतना कॉलेज और मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी कार्यालय, मुंबई
ई-मेल: konkan-examreformstaskforce@maharashtra.gov.in
नासिक विभाग — 30 सितंबर 2026
स्थान: जिलाधिकारी कार्यालय, नासिक
ई-मेल: nashik-examreformstaskforce@maharashtra.gov.in
नागरिक और संबंधित हितधारक अपने सुझाव और फीडबैक संबंधित विभाग के लिए जारी ई-मेल पते पर भेज सकते हैं.
टास्क फोर्स इन बैठकों के दौरान मिले सुझावों और फीडबैक का अध्ययन करेगी. इसके आधार पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने, परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा मजबूत करने, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाने तथा अभ्यर्थी-केंद्रित परीक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए आवश्यक सुधारों की सिफारिश सरकार को की जाएगी.
इस पहल का उद्देश्य राज्य की भर्ती परीक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों की पहचान कर उसे अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 hr agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
3 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
3 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
7 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
8 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
9 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
10 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
10 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
11 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines