Maharashtra 8 Foot Long Crocodile on Road: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के बीच एक हौरान करने वाला वीडियो सामने आया है। रविवार की रात को एक मगरमच्छ सड़क पर गश्त लगाते दिखाई दिया। आधी रात को 8 फुट लंबा मगरमच्छ सड़क पर टहलते दिखा तो सभी दंग रह गए। वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ ही घंटे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।
कहां से आया मगरमच्छ?
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 8 फुट लंबा मगरमच्छ सड़क पर इधर-उधर घूम रहा है। ये वीडियो महाराष्ट्र के रत्नागिरी से सामने आया है। रत्नागिरी के चिपलुन इलाके में मगरमच्छ को सड़क पर भागते देखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के पास बहने वाली शिवा नदी में कई मगरमच्छ रहते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवा नदी में से निकल कर एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया है।
ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बनाया वीडियो
दरअसल मानसून की एंट्री के बाद से महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार भारी बारिश के कारण नदियां भी उफान पर हैं। ऐसे में मुमकिन है कि ये मगरमच्छ नदी से निकल कर बाहर आया और रास्ता भटक गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मगरमच्छ का ये वीडियो एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने बनाया है। वीडियो में कई अन्य गाड़ियां भी देखी जा सकती हैं, जो मगरमच्छ को देखकर वहीं रुक गई हैं। ऑटो रिक्शा चालक मगरमच्छ का पीछा करते हुए उसके ऊपर हेडलाइट मारते दिखाई दे रहा है।
गुजरात में दिखा था 12 फुट का मगरमच्छ
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मगरमच्छ को सड़कों पर घूमते हुए देखा गया है। इससे पहले भी गुजरात के वडोदरा में विश्वमित्री नदी से एक मगरमच्छ निकलकर सड़क पर आ गया था। 12 फुट लंबे इस मगरमच्छ को देखकर हर कोई दंग था। हालांकि मगरमच्छ की सूचना वन अधिकारियों को दी गई। वन अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर दोबारा नदी में छोड़ दिया।
संबंधित खबरें
LIVE: तूफानी हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
1 hr agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
2 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
10 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
11 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
12 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines