Maharashtra Politics Shiv Sena Row MLAs Disqualification Case Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बुधवार (10 जनवरी) को शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता से जुड़े मामले में फैसला सुनाया। उन्होंने शिंदे गुट को ही असली शिवसेना माना। स्पीकर ने शिवसेना के 1999 के संविधान को अपने फैसले का आधार बताते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे के पास एकनाथ शिंदे को पार्टी से हटाने का कोई अधिकार नहीं था। हालांकि, उन्होंने दोनों गुटों के किसी भी विधायक को अयोग्य घोषित नहीं किया। फिर भी इससे शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। ऐसा क्यों है, आइए जानते हैं…
स्पीकर ने उद्धव ठाकरे की उम्मीदों पर फेरा पानी
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उम्मीद थी कि स्पीकर अपने फैसले में शिवसेना (यूबीटी) या शिंदे गुट में से किसी एक गुट के विधायकों को अयोग्य घोषित कर देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अगर स्पीकर उद्धव गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराते तो उद्धव ठाकरे को लोकसभा चुनाव 2024 और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मजबूती मिलती। वे इसका हवाला देते हुए इस मुद्दे को जनता तक पहुंचाते और उनकी सहानुभूति हासिल करने करते, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
अपना कार्यकाल पूरा करेंगे एकनाथ शिंदे
स्पीकर राहुल नार्वेकर ने किसी भी गुट के खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई न करके इस बात पर मुहर लगा दी कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों से पहले शिवसेना (यूबीटी) को किसी भी तरह का राजनीतिक लाभ लेने से वंचित कर दिया।
उद्धव गुट के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प
हालांकि, स्पीकर के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। हालांकि, वहां भी गुट को निराशा मिलने की ही उम्मीद है। शिंदे गुट के पास यह दावा करने के पर्याप्त कारण हैं कि वही असली शिवसेना है, क्योंकि उसके पास पार्टी का प्रतीक ‘धनुष और तीर’ भी है।
यह भी पढ़ें:
Shiv Sena Judgement के बाद अब उद्धव गुट के पास क्या है विकल्प? पवार बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएं
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines