Maharashtra Lok Sabha Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। 2019 के आम चुनाव में भारी बहुमत जीतने वाली एनडीए को इस बार काफी कम सीटें मिली हैं। वहीं MVA गठबंधन ने राज्य में फिर से शानदार वापसी की है। हालांकि इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री और एकनाथ शिंदे के करीबी दीपक केसरकर ने बड़ा बयान दिया है।
उद्धव ठाकरे ने छोड़ी बाल ठाकरे की विचारधारा
दीपक केसरकर ने शिव सेना (यूबीटी) पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की जीत फतवे की वजह से हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान मुस्लिम वोटर्स को भरोसा दिलाया गया कि उद्धव ठाकरे ने हिन्दुत्व की विचारधारा त्याग दी है और वो बाल ठाकरे के विचारों को फॉलो नहीं करेंगे।
मुस्लिम समुदाय ने दिया वोट
दीपक केसरकर का कहना है कि मुंबई की सीटें जीतना इस बात का संकेत है कि फतवे ने उनकी काफी मदद की है। उन्होंने कहा एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना ज्यादातर सीटों पर महज एक से डेढ़ लाख वोटों से हारी है। मुस्लिम मतदाताओं को भरोसा दिलाया गया कि उद्धव ठाकरे ने हिन्दुत्व की विचारधारा छोड़ दी है। फतवे की वजह से शिवसेना (यूबीटी) को मुस्लिमों से वोट दिया। जब कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को सिर्फ मुंबई और मराठी लोगों का वोट मिला।
पाकिस्तान से है कनेक्शन
दीपक केसरकर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उद्धव ठाकरे की जीत को पाकिस्तान से भी जोड़ा है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के मंत्री लगातार कह रहे थे कि मोदी को हराना है। बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस बयान को फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। विपक्षी दलों ने दलित समुदायों को ये कहते हुए गुमराह किया कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे।
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे
बता दें कि 4 जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों में महाराष्ट्र के एमवीए गठबंधन को 31 सीटें मिली हैं। तो वहीं बीजेपी और शिव सेना के नेतृत्व वाला एनडीए महज 17 सीटों पर सिमट गया है। आम चुनाव के नतीजे इसलिए भी चर्चा का विषय बन गए हैं क्योंकि इसी साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। जिसकी वजह से राज्य में सियासी हलचल तेज होने वाली है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
7 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
8 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines