हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वह आदमी मुझे मार डालेगा...बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ने मरने से पहले कहा था, बहन के चौंकाने वाला खुलासे

विज्ञापन
Bollywood Makeup Artist Nayana Ramchandra Mahat

बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट की उसके लिव-इन-पार्टनर कॉस्टयूम डिजाइनर ने हत्या कर दी। मामले में मृतका की बहन ने पुलिस को दर्ज कराए बयानों में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 28 वर्षीय मृतका नयना रामचन्द्र महत की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी 43 वर्षीय मनोहर शुक्ला उसके सामने भी नयना को धमकाता था। वह उसे जाने से मारने की धमकी देता था। नयना ने भी एक दिन कहा था कि उसे डर है कि मनोहर उसे जान से मार देगा।

गुजराज के वलसाड में फेंकी लाश

बता दें कि महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली नयना को मनोहर ने 9 से 12 अगस्त के बीच मौत के घाट उतार दिया। उसने नयना का सिर पानी से भरी बाल्टी में डुबो-डुबो कर उसे मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसका शव ठिकाने लगाने के लिए गुजरात के वलसाड इलाके में जाकर फेंक दिया। वारदात इसलिए अंजाम दी गई, क्योंकि नयना ने मनोहर के खिलाफ दर्ज कराई रेप की शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया था, जिसके लिए उस पर दबाव डाला जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2023: 14 सितंबर को क्यों मनाते हैं हिन्दी दिवस? जानें पूरा इतिहास

विज्ञापन

9 से 12 अगस्त के बीच हत्या हुई

मृतका नयना की बहन ने बताया कि वारदात में आरोपी का साथ उसकी पत्नी ने भी दिया। एक महीने की छानबीन के बाद पुलिस ने हत्यारोपी मनोहर शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद उसकी पत्नी को पकड़ा दिया। दोनों ने करीब एक महीना पहले 9 से 12 अगस्त के बीच नयना को मौत के घाट उतार दिया था। शव को सूटकेस में पैक करके फेंका गया था। शव के लिए दावा करने कोई नहीं आया तो पुलिस ने एक्सीडेंट डेथ रिपोर्ट दर्ज करके अंतिम संस्कार कर दिया था।

शादी का दबाव डाल रही थी नयना

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी और मृतका दोनों 5 साल से रिलेशन में थे। नयना उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। इसी झंगड़े से तंग आकर मनोहर ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका नयना की बहन की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत FIR दर्ज की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: संसद के स्पेशल सेशन के एजेंडे का खुलासा; पेश होंगे ये 4 विधेयक; कांग्रेस बोली- हम डटकर विरोध करेंगे

आरोपी पर रेप-मारपीट की शिकायत दर्ज

पुलिस के मृतका नयना की बहन ने बताया कि 2019 में मनोहर ने नयना पर हमला किया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत उसने विरार पुलिस को दी हुई थी। मनोहर इस शिकायत को वापस लेने का दबाव नयना पर डाल रहा था। वह कहता था कि अगर शिकायत वापस नहीं ली तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। यह धमकी उसने नयना को मेरे सामने दी थी। नयना 12 अगस्त से संपर्क में नहीं थी और न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव थी, इसलिए गुमशुदगी की शिकायत दी।

विज्ञापन

बता दें कि मृतका नयना की बहन द्वारा गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच में हत्या का मामला उजागर हुआ।

(Klonopin)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola