---विज्ञापन---

देश angle-right

‘मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी’, कौन है 8 बार बेगम बनने वाली समीरा फातिमा?

पुलिस ने समीरा फातिमा नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला पर 8 बार शादी करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि इस महिला ने अपने 8 दूल्हों से ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपये ऐंठे हैं। महिला को नागपुर पुलिस ने पकड़ा है।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस ने समीरा फातिमा नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई महिला एक लुटेरी दुल्हन है जो पुरुषों से निकाह करके उनसे पैंसा ऐंठती थी। महिला पिछले करीब 15 सालों में 8 लोगों से शादी करके करोड़ों रुपये ऐंठ चुकी है। पुलिस ने उसे चाय की टपरी से गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि समीरा फातिमा कौन है?

पेशे से टीचर है समीरा फातिमा

पुलिस जांच में पता चला है कि समीरा फातिमा पेशे से टीचर और 15 सालों से लुटेरी दुल्हन बनकर पतियों से पैसा ऐंठ रही है। उसके साथ एक पूरा गैंग ये काम करता है। पूछताछ करने पता चला है कि फातिमा मैटि्रमोनियल वेबसाइट के जरिए अपने शिकारों को तलाशती थी। इसके बाद फेसबुक और व्हाट्सएप कॉल के जरिए उनसे संपर्क करती थी। फातिमा कहती थी कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बच्चा है।’मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी।’ फातिमा बहुत खूबसूरत भी है। बस इसके बाद शिकार उसके जाल में फंस जाता था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कश्मीर में 40 साल बाद पंडितों ने पहली बार मनाया त्योहार, मुस्लिमों ने कही यह बात

इस तरह ऐंठती थी पैसा

फातिमा मैट्रिमोनियल साइट्स और फेसबुक का इस्तेमाल करती थी। वह यहीं से अपने शिकार ढूंढती थी। समीरा फातिमा शादी करने के कुछ दिन बाद पति से पैसा मांगने लगती थी। अगर पति पैसे देने से मना करता था तो वह उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देती है। वह उन्हें झूठे ममालों में फंसाने की धमकी देती थी। इससे बेचारा पति डर जाता था तो समीरा लाखों रुपये देकर अपना पीछा छुड़वाता था। पुलिस जांच में पता चला है कि समीरा ज्यादातर शादीशुदा मुस्लिम पुरुषों को ही अपना निशाना बनाती थी।

---विज्ञापन---

गर्भवती बताकर पुलिस गिरफ्तारी से थी बची

पुलिस को गच्चा देने में भी समीरा फातिमा बहुत आगे रही है। एक बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है और उसका इलाज चल रहा है। उसका बच्चा भी काफी रिस्क में है। उसकी तबियत बिगड़ सकती है। इसके बाद पुलिस उसे छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: धर्मांतरण केस में जेल से रिहा दो नन के स्वागत को पहुंचे BJP अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में विपक्ष को मिला मुद्दा

---विज्ञापन---

पतियों से ऐंठ चुकी है लाखों रुपये

समीरा की गिरफ्तारी के बाद उसका एक पूर्व पति सामने आया है। उसने पुलिस को बताया कि समीरा ने उससे 50 लाख रुपये ऐंठे थे। दूसरे पूर्व पति ने बताया कि समीरा ने 15 लाख रुपये लेकर उसे छोड़ा था। समीरा पर एक बैंक के सीनियर अधिकारियों से भी लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है।

First published on: Aug 02, 2025 10:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola