Maharashtra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। प्रचार का शोरगुल थम गया है। पहले चरण में महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस बीच एनसीपी प्रमुख अजीत पवार के बयान ने प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने पुणे के इंदापुर में मेडिकल फील्ड और व्यापारियों के समुह को संबोधित करते हुए कहा कि जो फंड लगेगा वो मैं दे दूंगा। उसके लिए मैं सहयोग करूंगा, लेकिन जिस तरह मैं फंड दूंगा उसके लिए वोट के समय मशीन में घड़ी के निशान पर टका टक बटन दबाना। क्योंकि ऐसे में फंड देना अच्छा लगता है… नहीं तो बुरा लगता है।
इस बयान के बाद अजीत पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि विपक्षी नेता उनके इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन बता चुनाव आयोग पहुंचे हैं। उन्होंने अजीत के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई हैं। वीडियो में अजीत कह रहे हैं कि जो फंड लगेेगा मैं दे दूंगा। उसके लिए मैं सहयोग करूंगा लेकिन जिस तरह फंड दूंगा उस तरह आप लोग भी मशीन में घड़ी का बटन दबाना टका-टका-टका-टका…ऐसे में फंड देना अच्छा लगता है… नहीं तो बुरा लगता है।
बारामती में ननद-भाभी के बीच होगा मुकाबला
बता दें कि महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले आमने-सामने हैं। सुप्रिया इस सीट से वर्तमान सांसद हैं। वहीं सुनेत्रा रिश्ते में उनकी भाभी हैं। गौरतलब है कि अजीत पवार की अगुवाई वाली पार्टी एनसीपी बीजेपी के साथ एनडीए गठबंधन में साझेदार है। वहीं शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी शरद पवार इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
ये भी पढ़ेंः करंट लगा..काटना पड़ा हाथ..नहीं हारी हिम्मत, अब चूरू में BJP के तारणहार बनेंगे देवेंद्र झाझड़िया!
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव 2024 में कहां बिजी हैं राजस्थान के भाजपा-कांग्रेस के राज्यसभा सांसद?
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, विपक्षी नेताओं ने की शिकायत
53 mins ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
1 hr agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
1 hr agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
2 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
3 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
3 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines