RPF Constable Dilip Sonwane Death: अंकुश, मुंबई; महाराष्ट्र में ठाणे के कसारा स्टेशन के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आरपीएफ कांस्टेबल की ट्रेन के नीचे फंसने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह 7 बजे के करीब LTT-कानपुर ट्रेन जब कसारा स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ कांस्टेबल दिलीप सोनावणे ने उसे अटेंड किया।
मदद करने कोच के अंदर चले गए थे दिलीप सोनावणे
कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि यात्री मदद के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद सोनावणे दोबारा कोच के अंदर चले गए और यात्रियों की मदद करने लगे। इसी दौरान ट्रेन कसारा स्टेशन से चल पड़ी। ट्रेन के चलते ही कांस्टेबल ने उससे उतरने की कोशिश की, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ किया। इससे वह ट्रेन और प्लेटफार्म के गैप के बीच से होते हुए नीचे गिर गए।
चलती ट्रेन गुजरने से मौके पर ही मौत
उन्हें नीचे गिरता देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने मदद करने की भी कोशिश की, लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज होने की वजह से वे कुछ नहीं कर सके। चलती ट्रेन कांस्टेबल के ऊपर गुजरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
आरपीएफ ने जताई संवेदना
वहीं आरपीएफ ने ट्वीट कर उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है। आरपीएफ इंडिया की ओर से ट्वीट कर कहा गया- हेड कांस्टेबल की मृत्यु से परिवार में शोक है। दिलीप सोनवणे की कसारा स्टेशन पर एक यात्री की देखभाल के दौरान जान चली गई। उनके समर्पण और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
8 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
11 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
12 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
15 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
16 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
17 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
18 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
19 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
20 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines